{"_id":"6ace375397ae1661a40ddcf7","slug":"manish-meena-assigned-the-project-nitin-given-responsibility-for-noida-airport-grnoida-news-c-23-1-lko1064-109048-2026-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: मनीष मीणा को प्रोजेक्ट, नितिन को नोएडा एयरपोर्ट की जिम्मेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: मनीष मीणा को प्रोजेक्ट, नितिन को नोएडा एयरपोर्ट की जिम्मेदारी
विज्ञापन
यीडा में एसीईओ के काम बंटे
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। यमुना प्राधिकरण के सीईओ राकेश कुमार सिंह ने आईएएस अधिकारियों के कामों में बदलाव किया है। एसीईओ शैलेंद्र भाटिया के यूपीडा में तबादले के बाद नए सिरे से कार्य विभाजन किया गया है। एसीईओ मनीष मीणा को प्रोजेक्ट के अलावा इन्वेस्टमेंट सेल, वित्त जैसे विभाग दिए गए हैं। एसीईओ डॉ. नितिन मदान को नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के अलावा फेज-2 में अलीगढ़, हाथरस, मथुरा और आगरा में प्रस्तावित अर्बन सेंटर के भूमि विकास की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिली है।
एसीईओ राजेश कुमार बोर्ड बैठक के संयोजन के अलावा फेज-1 की एलएफडी, व्यावसायिक व आवासीय योजनाएं, नियोजन, फिल्म सिटी, एसडीजेड, संस्थागत, आवासीय टाउनशिप व ग्रुप हाउसिंग और आईटी के काम संभालेंगे। लैंड विभाग की जिम्मेदारी उनसे हटाकर एसीईओ नितिन मदान और ओएसडी शैलेंद्र सिंह को दी गई है। डॉ. मदान के पास मार्केटिंग, विधि, एनफोर्समेंट सेल, पुरानी आवासीय निर्मित योजनाएं, प्रोटोकॉल की भी जिम्मेदारी रहेगी।
सीईओ राकेश कुमार सिंह के आदेश के मुताबिक ओएसडी शैलेंद्र कुमार सिंह अब लैंड विभाग के फेज-1 के काम देखेंगे। अवकाश के दौरान आवश्यक काम संभालने के लिए मनीष मीणा के लिंक अधिकारी राजेश कुमार, राजेश कुमार के लिंक अधिकारी नितिन मदान रहेंगे। शैलेंद्र सिंह और नितिन मदान को एक-दूसरे का लिंक अधिकारी बनाया गया है।