{"_id":"6ac3bf85b32854a6d103a99f","slug":"mamta-rani-won-three-medals-in-badminton-noida-news-c-1-noi1095-4800704-2026-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: ममता रानी ने बैडमिंटन में जीते तीन पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: ममता रानी ने बैडमिंटन में जीते तीन पदक
विज्ञापन
ममता रानी यादव
संवाद न्यूज एजेंसी
नोएडा। देहरादून में आयोजित ओपन ऑल इंडिया मास्टर्स बैडमिंटन टूर्नामेंट में नोएडा की खिलाड़ी ममता रानी यादव ने तीन पदक जीतकर शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने एकल, महिला युगल और मिश्रित युगल तीनों वर्गों में पदक हासिल किए।
एकल वर्ग में ममता रानी ने सेमीफाइनल तक पहुंचकर कांस्य पदक जीता। महिला युगल में उन्होंने उत्तराखंड की निर्मला नेगी के साथ जोड़ी बनाकर रजत पदक हासिल किया। वहीं मिश्रित युगल में मृदुल बत्रा के साथ खेलते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया। प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों से करीब 550 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। वरिष्ठ खिलाड़ियों के लिए अलग-अलग आयु वर्गों में मुकाबले आयोजित किए गए।
ममता रानी इससे पहले सितंबर में गाजियाबाद में हुई प्रदेश मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप में भी बेहतर प्रदर्शन कर चुकी हैं। उन्होंने 60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के मिश्रित युगल में मृदुल बत्रा के साथ रजत पदक जीता था और एकल वर्ग में सेमीफाइनल तक पहुंची थीं। प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में प्रदर्शन के आधार पर उनका चयन राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए हुआ था।