{"_id":"5d5c33e38ebc3e6c7b26a294","slug":"make-sant-ravidas-temple-again-in-delhi-mewat-news-noi4561556179","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली के तुगलकाबाद में संत रविदास मंदिर फिर से बनवाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली के तुगलकाबाद में संत रविदास मंदिर फिर से बनवाने की मांग
Tue, 20 Aug 2019 11:24 PM IST
नोएडा ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 20 Aug 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
संत रविदास
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के तुगलकाबाद में शिरोमणि संत रविदास के मंदिर को तोड़े जाने के विरोध में अनुसूचित जाति के सैकड़ों लोगों ने मंगलवार को जिला सचिवालय में एसडीएम प्रदीप अहलावत से मुलाकात की। इस दौरान लोगों ने एसडीएम को राष्ट्रपति के नाम का ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
ज्ञापन के माध्यम से सुप्रीम कोर्ट के मंदिर तोड़ने के फैसले को गलत ठहराते हुए कहा कि इस फैसले से बहुजन समाज के लोगों को गहरा आघात पहुंचा है। लोगों का कहना है कि मामले में केंद्र व दिल्ली सरकार ने अदालत में ठोस कार्रवाई नहीं की जो निंदनीय है।
विज्ञापन
इसे वह किसी कीमत पर सहन नहीं करेंगे। इसके विरोध में जिले के पूरे बहुजन समाज को आज एक मंच का आना पड़ा है। उन्होंने सरकार से मांग की कि जल्द से जल्द फिर से उसी स्थान पर मंदिर की स्थापना कराई जाए। सुप्रीम कोर्ट के आदेश को संसद में प्रस्ताव पारित कर बदला जाए।
विज्ञापन
इसके अलावा सुप्रीम कोर्ट में सही तथ्य नहीं रखने वाले अधिकारियों के खिलाफ ठोस कार्रवाई की जाए। ज्ञापन के माध्यम से राष्ट्रपति से मांग की गई कि इस मामले में लोगों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए हस्तक्षेप किया जाए। साकारात्मक परिणाम आने पर ही उनका गुस्सा शांत होगा। इस दौरान काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।