फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Love Story seema haider and Sachin Police begins preparations to cancel Seema Haider bail

सचिन-सीमा की लव स्टोरी: सरहद... साजिश और प्यार, पाकिस्तानी महिला पर कसेगा कानूनी शिकंजा! भाग भी सकती है 'बहू'

Mon, 17 Jul 2023 12:43 PM IST
शाहरुख खान जेपी शर्मा/ मनोज शर्मा, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
जेपी शर्मा/ मनोज शर्मा, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 17 Jul 2023 12:43 PM IST
सार

पाकिस्तानी नागरिक सीमा हैदर के बारे में यूपी एटीएस भी की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल एटीएस केंद्रीय खुफिया एजेंसियों के साथ समन्वय स्थापित कर सीमा हैदर के पाकिस्तान से यूपी तक अने और उसके संपर्कों के बारे में पड़ताल कर रही है।

विज्ञापन
Love Story seema haider and Sachin Police begins preparations to cancel Seema Haider bail
Sachin and Seema Haider love story - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पबजी पार्टनर के प्यार की खातिर सरहद पार से आने वाली पाकिस्तान की सीमा हैदर पर फिर से कानून का शिकंजा कस सकता है। केंद्रीय एजेंसियों के जांच शुरू करने के बाद पुलिस ने सीमा हैदर की जमानत खारिज करने की तैयारी शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


सीमा के पाकिस्तानी मोबाइल, सिम कार्ड और सीमा पार की गतिविधियों की जांच अब तक पूरी नहीं हुई है। पुलिस को संदेह है कि सीमा सबूतों को प्रभावित कर सकती है या फिर फरार हो सकती है। इसके अलावा कुछ नए तथ्यों के आधार पर पुलिस केस में धारा बढ़ाने का भी प्रयास कर रही है। 
विज्ञापन


अगर न्यायालय में पुलिस की अर्जी स्वीकार हो जाती है तो उसे फिर से जेल जाना पड़ सकता है। सीमा के पाकिस्तान से नेपाल के रास्ते रबूपुरा में आने और सचिन मीणा व उसके पिता नेत्रपाल को शरण देने के मामले में रबूपुरा पुलिस ने तीनों को नामजद करते हुए केस दर्ज किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन





उस दौरान केस में जो धाराएं लगी थीं, उनमें पांच साल की अधिकतम सजा थी। इसके चलते न्यायालय से तीनों को जमानत मिल गई थी। अब मामले में पुलिस ने विधिक सलाह लेने के बाद जमानत खारिज कराने के लिए न्यायालय में याचिका देने की पूरी तैयारी कर ली है। सीमा पर शिकंजा कानून का शिकंजा कसता है तो सचिन की भी मुश्किल बढ़ सकती हैं। 
 
Trending Videos

सीमा हैदर के राज पता लगा रही एटीएस
पाकिस्तानी नागरिक सीमा हैदर के बारे में यूपी एटीएस भी की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल एटीएस केंद्रीय खुफिया एजेंसियों के साथ समन्वय स्थापित कर सीमा हैदर के पाकिस्तान से यूपी तक अने और उसके संपर्कों के बारे में पड़ताल कर रही है। 

 

दरअसल, सीमा हैदर मामले की नोएडा और गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरेट जांच कर रहे हैं, जिन्होंने कई अहम जानकारियां पता लगाने के लिए यूपी एटीएस से तकनीकी मदद मांगी है। 
 

सूत्रों के मुताबिक एटीएस केंद्रीय खुफिया एजेंसियों के साथ सीमा हैदर के पाकिस्तान से दुबई और फिर नेपाल के रास्ते भारत आने के पूरे नेटवर्क को खंगाल रही है। 

 

ये भी पता लगाया जा रहा है कि इस दौरान उसने किन मोबाइल नंबरों का इस्तेमाल किया था। वहीं, ग्रेटर नोएडा निवासी सचिन के संपर्क में वह कब से थी और दोनों के बीच किन मोबाइल नंबरों से बातचीत की जा रही थी। 

 

दरअसल, जांच एजेंसियों को बिना किसी की मदद के सीमा हैदर के दुबई होकर नेपाल आने और आसानी से भारत में प्रवेश करने की थ्योरी गले नहीं उतर रही है। उसके पुराने मोबाइल नंबरों का पता नहीं लगने से स्थानीय पुलिस को जांच आगे बढ़ाने में मुश्किलें आ रही थी, जिसकी वजह से एटीएस से मदद मांगी गई है। 

 

सूत्रों की मानें तो एटीएस के दखल के बाद केंद्रीय खुफिया एजेंसियां पाकिस्तान में अपने संपर्कों के जरिए सीमा हैदर का पूरा प्रोफाइल पता लगा रही हैं। उसके परिजनों के बारे में भी हर जानकारी बटोरी जा रही है।

नेपाल के रास्ते पाकिस्तान से भारत आ गई थी सीमा
आपको बता दें कि पाकिस्तान के कराची निवासी सीमा हैदर और रबूपुरा के सचिन मीणा के बीच पबजी गेम खेलने के दौरान जान-पहचान हुई थी। वीडियो कॉलिंग के जरिये नजदीकियां बढ़ने के बाद सीमा 13 मई नेपाल के रास्ते पाकिस्तान से भारत आ गई थी। 

चार बच्चों संग रबूपुरा पहुंची सीमा आंबेडकर नगर में किराये पर मकान लेकर सचिन के साथ रहने लगी। मामले की भनक पुलिस को लगते ही सीमा चार बच्चों और सचिन के साथ फरार हो गई। पुलिस टीम ने सभी को हरियाणा के बल्लभगढ़ से पकड़ा था। 

सचिन, उसके पिता नेत्रपाल और सीमा को गिरफ्तार कर बीते मंगलवार को न्यायालय में पेश किया था। न्यायालय के आदेश पर तीनों को जेल भेजा गया था। न्यायालय ने बच्चों की आयु कम होने के कारण उनकी मां सीमा के साथ जेल भेजा था। सीमा हैदर और सचिन की जमानत याचिका पर सुनवाई कर वकील उनके प्यार, चार बच्चों और सीमा की सुरक्षा का हवाला दिया। इसके बाद न्यायालय ने दोनों को जमानत दे दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed