फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Lost Lemons bar seal, warning issued to all pub and bar operators

लॉस्ट लेमंस बार सील, सभी पब और बार संचालकों को चेतावनी जारी

Thu, 28 Apr 2022 02:12 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 28 Apr 2022 02:12 AM IST
विज्ञापन
Lost Lemons bar seal, warning issued to all pub and bar operators
नोएडा। गार्डेन गैलेरिया मॉल में हुई मैनेजर की हत्या के मामले में आबकारी विभाग और पुलिस ने कार्रवाई करते हुए लॉस्ट लेमंस बार को सील कर दिया है। बार लाइसेंस भी निलंबित कर दिया गया है। लॉस्ट लेमंस बार का मालिक फरार हो गया है। वहीं जनपद में चलने वाले अन्य बार व पब के संचालकों को भी पुलिस ने मानकों के उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

लॉस्ट लेमंस बार में हुई वारदात के बाद बुधवार सुबह से ही पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस की तरफ से आबकारी विभाग को इस मामले में जांच करने व लाइसेंस निरस्त करने के बारे में बताया गया। आबकारी विभाग की टीम ने जांच की तो पता चला कि इस बार का लाइसेंस मुरादाबाद निवासी रघुराज सिंह के नाम पर है जबकि इस बार का संचालक लव धींगरा है। यह भी बात चर्चा में है कि बार का लाइसेंस किसी के नाम और संचालन कोई और कर रहा। बुधवार शाम को आबकारी विभाग की टीम पुलिस बल के साथ गार्डेन गैलेरिया मॉल पहुंची और लॉस्ट लेमंस बार को सील कर दिया गया। इससे पहले आबकारी विभाग की तरफ से बार का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया था। इससे पहले पुलिस व आबकारी विभाग की टीम ने गार्डेन गैलेरिया से लेकर कई पब बार के संचालकों से बातचीत की और मानकों व नियमों ेके उल्लंघन करने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन

पत्नी पूजा ने कहा मेरे सवाल का जबाव अभी नहीं मिला
बृजेश की पत्नी पूजा राय का कहना है कि घटना के दो दिन के बाद भी उनके सवाल का जवाब नहीं मिला है। किसी ने यह नहीं बताया कि सात लोग पार्टी करने गए थे तो उनके पति की ही हत्या क्यों हुई। उन्होंने पुलिस पर सवाल उठाते हुए कहा कि पुलिस की तरफ से भी कोई स्पष्ट जानकारी अब तक नहीं दी गई। सभी लोग इस मामले में कुछ न कुछ छिपा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नोएडा से बिहार तक घटना की गूंज
लॉस्ट लेमंस पब में हुई इस घटना के बाद इसकी गूंज नोएडा से बिहार तक है। मृतक बृजेश राय छपरा, बिहार के रहने वाले थे। इस घटना की जानकारी मिलते ही उनके पैतृक गांव छपरा व ससुराल भागलपुर में सन्नाटा पसर गया और घर में चीत्कार मच गई। इस घटना की जानकारी मिलते ही घर व ससुराल के लोग मंगलवार को नोएडा आ गए और शव को लेकर बिहार चले गए। बुधवार को शव पहुंचते ही वहां भी मातम पसर गया।
सभी बार कर्मचारियों का सत्यापन अनिवार्य : पुलिस कमिश्नर
- पब और बार के आसपास बॉडी वॉर्न कैमरे से लैस पुलिसकर्मी होंगे तैनात
नोएडा। गार्डन गैलरिया मॉल के लॉस्ट लेमन बार में मैनेजर की हुई हत्या के बाद पुलिस सख्त हो गई है। पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह ने मॉल और पब के आसपास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सभी डीसीपी को आदेश जारी कर मॉल के अंदर व बाहर चल रहे बार और पब की चेकिंग करने को कहा है। जारी आदेश में नोएडा के सभी बार में कार्यरत कर्मचारियों को पुलिस सत्यापन कराना अनिवार्य कर दिया गया है। पुलिस कमिश्नर ने कहा कि मॉल, पब के आसपास बॉडी वॉर्न कैमरे से लैस पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। पुलिसकर्मियों के शरीर पर लगे कैमरे में हर तरह की गतिविधि कैद हो जाएगी।

अमर उजाला से बातचीत में पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह ने कहा कि गार्डन गैलरिया में हुई घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। गौतमबुद्ध नगर पुलिस इस पर गंभीर है। मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कहा कि मामले में आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस कमिश्नर ने साफ किया कि अगर कोई भी बार कर्मचारी या मैनेजर कानून अपने हाथ में लेता है तो उन्हें जेल भेजा जाएगा। पुलिस कमिश्नर ने ट्रैफिक पुलिस को शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ सघन चेकिंग अभियान चलाने को कहा है। उन्होंने बार प्रबंधकों से किसी भी आकस्मिक स्थिति में यूपी 112 या स्थानीय पुलिस चौकी से संपर्क करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed