Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   School students will now help eligible young people in their homes become voters

छात्रों का मिला होमवर्क: अब तलाशेंगे 18 साल के नए मतदाता, चुनाव से पहले मतदाता सूची मजबूत करने की अनूठी पहल

Sat, 28 Nov 2026 09:26 AM IST
Vijay Singh Pundir अंकुर त्रिपाठी, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
अंकुर त्रिपाठी, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Published by: Vijay Singh Pundir Updated Sat, 28 Nov 2026 09:26 AM IST
सार

आगामी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग की इस पहल के तहत जिले के विद्यालयों के विद्यार्थियों को विशेष घोषणा-पत्र दिया जाएगा। छात्र अपने परिवार, भाई-बहन और अन्य सदस्यों से जानकारी जुटाकर पता लगाएंगे कि कहीं कोई पात्र युवा मतदान के अधिकार से वंचित तो नहीं है।

विज्ञापन
School students will now help eligible young people in their homes become voters
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अब स्कूल की पढ़ाई के साथ विद्यार्थियों को एक ऐसी जिम्मेदारी मिलने जा रही है, जिसका सीधा संबंध देश के लोकतंत्र से है। किताबों में नागरिक शास्त्र पढ़ने वाले छात्र अब घर-घर में लोकतंत्र की पहली सीढ़ी यानी मतदान के अधिकार का संदेश पहुंचाएंगे। उनका नया होमवर्क होगा अपने ही परिवार में 18 साल की उम्र पूरी कर चुके उन युवाओं को तलाशना, जिनका नाम अभी तक मतदाता सूची में दर्ज नहीं हुआ है।

विज्ञापन


आगामी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग की इस पहल के तहत जिले के विद्यालयों के विद्यार्थियों को विशेष घोषणा-पत्र दिया जाएगा। छात्र अपने परिवार, भाई-बहन और अन्य सदस्यों से जानकारी जुटाकर पता लगाएंगे कि कहीं कोई पात्र युवा मतदान के अधिकार से वंचित तो नहीं है। यानी इस बार छात्रों का होमवर्क सिर्फ कॉपी-किताबों तक सीमित नहीं रहेगा। उन्हें अपने घर में यह भी देखना होगा कि 18 साल की उम्र पूरी कर चुका कोई युवा मतदाता बनने से छूट तो नहीं गया। स्कूल से शुरू होने वाली यह छोटी-सी पहल आगामी चुनाव में नए मतदाताओं को जोड़ने की बड़ी कड़ी बन सकती है।
विज्ञापन


जिला विद्यालय निरीक्षक चंद्रशेखर ने जिले के 1500 से अधिक सभी माध्यमिक विद्यालयों को निर्देश जारी किए गए हैं। विद्यार्थियों को दिए जाने वाले घोषणा-पत्र में परिवार के 18 वर्ष या इससे अधिक आयु के पात्र सदस्यों की जानकारी जुटानी होगी। यदि किसी पात्र सदस्य का नाम मतदाता सूची में शामिल नहीं है तो उसे पंजीकरण के लिए जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


18 साल पूरे, तो मतदाता बनने का मौका
अभियान के तहत पात्र युवाओं को मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए फॉर्म-6 भरने की जानकारी दी जाएगी। इसके लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से आवेदन किया जा सकेगा। इस तरह विद्यार्थी अपने घर में ही नए मतदाताओं की पहचान कर उन्हें लोकतांत्रिक प्रक्रिया से जोड़ने में मदद करेंगे। इस पहल की खास बात यह है कि मतदाता जागरूकता का संदेश सीधे विद्यार्थियों के माध्यम से परिवारों तक पहुंचेगा। जो छात्र स्कूल में मतदान का महत्व पढ़ते हैं, वे अब अपने माता-पिता और भाई-बहनों को मतदान का अधिकार दिलाने के लिए प्रेरित करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed