{"_id":"6526fabbb0a9fc94f405c196","slug":"looking-for-a-company-again-to-build-a-foot-over-bridge-grnoida-news-c-23-1-noi1091-18985-2023-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: फुट ओवर ब्रिज बनाने के लिए फिर कंपनी की तलाश...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: फुट ओवर ब्रिज बनाने के लिए फिर कंपनी की तलाश...
विज्ञापन
फुट ओवर ब्रिज बनाने के लिए फिर कंपनी की तलाश...
- दस साल से प्राधिकरण को बीओटी के आधार पर निर्माण करने वाली नहीं मिली कोई कंपनी
- मांग- फुट ओवर ब्रिज में स्वयं कंपनी पैसा लगाए और विज्ञापन से 20 साल तक वसूले राशि
माइ सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो प्राधिकरण ने एक बार फिर शहर में बनाए जाने वाले आठ फुट ओवर ब्रिज के लिए रिवेस्ट फार प्रपोजल (आरएफपी) निकाल दिए हैं। इस बार भी बीओटी नीति के तहत ही यह प्रक्रिया शुरू की गई है। पिछले 10 साल में चार से पांच बार इस तरह के विज्ञापन निकालकर प्राधिकरण मोटी रकम खर्च कर चुका है, मगर बीओटी के आधार पर कंपनी नहीं मिल सकी है।
ग्रेटर नोएडा में लोगों की मांग और एजेंसी के सर्वे के बाद ईशान इंस्टीट्यूट के सामने, परी चौक के पास, कलेक्ट्रेट के सामने, कैलाश अस्पताल के सामने, ग्रेनो वेस्ट स्थित एक मूर्ति गोल चक्कर, ओमेगा शॉपिंग कांप्लेक्स, दुर्गा टॉकीज के पास, निराला एस्टेट टाउनशिप एंड अर्थ एसईजेड सेक्टर टेकजोन-4 के पास और सुपरटेक इको विलेज व यथार्थ अस्पताल के पास एफओबी बनवाने के प्रस्ताव आए। इन फुट ओवर ब्रिज पर प्राधिकरण अपना पैसा खर्च न करके किसी कंपनी से इनको बनवाना चाहता है।
हालांकि इसके एवज में वह कंपनी 20 साल तक इन एफओबी पर विज्ञापन के माध्यम से अपना खर्च निकाल सकती है और इनका रख रखाव भी संबंधित कंपनी को ही करना होगा। एफओबी में दो सीढ़ी और दो लिफ्ट लगाई जाएंगी। इसके लिए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने कंपनियों से 25 अक्तूबर तक टेंडर जमा करने को कहा है और 27 अक्तूबर को तकनीकी निविदा खोलने का समय दिया गया है। समाज सेवी आलोक सिंह और हरेंद्र भाटी का कहना है कि 10 साल से अधिक समय बीत गया है, लेकिन आज तक फुट ओवर ब्रिज नहीं बन पाए हैं।