{"_id":"6a39502b2346d2c2f5017f46","slug":"lift-remained-non-functional-due-to-a-14-hour-power-outage-noida-news-c-23-1-lko1064-98114-2026-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: 14 घंटे से विद्युत आपूर्ति बाधित रहने से लिफ्ट रहा बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: 14 घंटे से विद्युत आपूर्ति बाधित रहने से लिफ्ट रहा बंद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
14 घंटे से विद्युत आपूर्ति बाधित रहने से लिफ्ट रहा बंद
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट स्थित निराला ग्रीनशायर सोसाइटी में रविवार को देर रात हुई बिजली की समस्या से निवासियों को 14 घंटे तक जूझना पड़ा। सोसाइटी निवासी कपिल ने बताया कि रविवार रात करीब 11 बजे बिजली आपूर्ति बाधित हो गई थी। डीजी से बिजली आपूर्ति शुरू कर दी गई। रात के समय अधिकांश लोग सो रहे थे, इसलिए अधिक परेशानी नहीं हुई। सोमवार सुबह करीब 6 बजे डीजी भी बंद हो गया। 8 बजे तक बिजली और डीजी दोनों बंद रहने से लिफ्टों का संचालन भी ठप रहा। ऐसे में लोगों को जरूरी सामान लेने और अन्य कार्यों के लिए सीढ़ियों का सहारा लेना पड़ा। अभिषेक ने बताया कि काफी प्रयासों के बाद दोपहर करीब 1:30 बजे समस्या का समाधान हो सका। ब्यूरो