{"_id":"63b455e7b7e918389f3c4413","slug":"leopard-seen-again-in-ajnara-le-garden-society","type":"story","status":"publish","title_hn":"Greater Noida: ग्रेनो वेस्ट की अजनारा ली गार्डन सोसायटी में फिर दिखा तेंदुआ, दहशत में लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Greater Noida: ग्रेनो वेस्ट की अजनारा ली गार्डन सोसायटी में फिर दिखा तेंदुआ, दहशत में लोग
Tue, 03 Jan 2023 09:51 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
Published by: विजय पुंडीर
Updated Tue, 03 Jan 2023 09:51 PM IST
सार
मंगलवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे सोसायटी की निर्माणाधीन बिल्डिंग में तेंदुआ देखा गया। तेंदुआ देखने के बाद सोसाइटी में हलचल मच गई। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और तलाशी शुरू की।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
विस्तार
ग्रेटर नोएडा की अजनारा ली गार्डन सोसायटी की निर्माणाधीन बिल्डिंग में मंगलवार को फिर तेंदुआ दिखाई दिया है। सोसाइटी प्रबंधन ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। मौके पर पहुंची गौतमबुद्ध नगर के साथ मेरठ वन विभाग की टीम तेंदुए को पकड़ने में जुटी है। शाम पांच बजे से शुरू हुआ तलाशी अभियान खबर लिखे जाने तक जारी रहा।
विज्ञापन
मंगलवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे सोसायटी की निर्माणाधीन बिल्डिंग में तेंदुआ देखा गया। तेंदुआ देखने के बाद सोसाइटी में हलचल मच गई। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और तलाशी शुरू की। तलाशी के दौरान टीम बेसमेंट में पहुंची तो तेंदुआ की तरह दिखने वाला जानवर भाग निकला। जंगली जानवर होने की पुष्टि होने पर वन विभाग की टीम ने जाल लगाकर पकड़ने की कार्रवाई शुरू की, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। उसके बाद मेरठ से तेंदुआ पकड़ने वाली स्पेशल टीम को बुलाया गया। रात आठ बजे के करीब मेरठ से टीम सोसायटी में पहुंची। शाम पांच बजे से शुरू तलाशी अभियान देर रात तक चलाता रहा। खबर लिखे जाने तक वन विभाग की टीम का प्रयास जारी था। वन विभाग के अफसरो का कहना है कि जानवर फिशिंग कैट की तरह दिख रहा है। तेंदुआ होने की आशंका कम है।
विज्ञापन
सोसायटी में लोगों को किया गया अलर्ट
तेंदुआ देखे जाने के बाद सोसाइटी प्रबंधन ने व्हाट्सएप ग्रुप पर चेतावनी का संदेश जारी कर दिया। निवासियों को तेंदुआ देखे जाने की सूचना दी और पकड़ने जाने तक घरों से बाहर नहीं निकलने की अपील की। संदेश आने के बाद सोसाइटी के निवासियों में फिर खलबली मच गई। दहशत के कारण निवासी घरों से बहार नहीं निकले।
विज्ञापन
वन विभाग के अफसरों पर झपटा तेंदुआ
वन विभाग की टीम तेंदुए की तलाश कर रही थी। बेसमेंट में जाने के बाद टीम को देखकर तेंदुआ भाग निकला। रास्ते पर वन विभाग के अफसर खड़े थे जो किसी तरह अपने आप को बचा सके। तेंदुआ भागकर दूसरी बिल्डिंग में घुस गया। तेंदुए से बचने के बाद वन विभाग के अफसरों ने राहत की सांस ली।