{"_id":"5df129d98ebc3e879c00fcce","slug":"legal-awareness-campaign-organised-mewat-news-noi478759458","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव गुरनावट में कानूनी जागरूकता शिविर का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव गुरनावट में कानूनी जागरूकता शिविर का आयोजन
विज्ञापन
तावडू। उपमंडल के गांव गुरनावट में मगंलवार को सहगल फाउंडेशन के तत्वावधान में कानूनी जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में पंचायत सहित आसपास के आधा दर्जन गांवों के सैंकड़ो लोगों ने भाग लिया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नूंह की सीजेएम नीरू कम्बोज मुख्य अतिथि के रूप में शिविर में शिरकत की।
सीजेएम नीरू कम्बोज ने बताया कि हरियाणा सरकार द्वारा प्रदेश में ग्रामीण उत्थान के लिए विभिन्न प्रकार की योजनाओं चलाई जा रहीं है। जिनमें लगभग सभी योजनाएं ऑनलाइन हैं। ग्रामीण नजदीकी अटल सेवा केंद्र पर जाकर सेवाओं की जानकारी लेकर लाभ उठा सकते है। ऑनलाइन प्रणाली लागू होनें से प्रसासन में पारदर्शिता आई है। उन्होंने उपस्थित लोगों से सेवाओं का लाभ लेने का आह्वान किया।
शिविर में विभिन्न विभागों के बारे में जानकारी देने से संबंधित 10 स्टाल भी लगाई गई। इस दौरान सहगल फाउंडेशन के निदेशक डॉ. विकास झा ने बताया कि शिविर आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र से जुड़े लोगों को कानूनी रूप से जागरूक करना है। मौके पर महिला एवम बाल संरक्षण अधिकारी मधु जैन ने भी शिविर में उपस्थित महिलाओं को उनको उनके अधिकारों के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
वहीं सहगल फाउंडेशन के ब्लाक कोऑर्डिनेटर मोहम्मद आरिफ ने बताया कि संस्था द्वारा आयोजित शिविर में हरियाणा सरकार द्वारा कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) के माध्यम से दी जा रही ऑनलाइन सेवाओं व कानून से संबधित शिविर में उपस्थिति ग्रामीणों को विस्तृत जानकारी देकर जागृत किया गया। इस अवसर पर बागवानी विभाग से डॉ. वीरेन्द्र, महिला एवम बाल विकास विभाग की सुपरवाइजर सिंपी, ग्राम पंचायत गुरनावट की महिला सरपंच दयावती, अटल सेवा केंद्र संचालक उमर मोहम्मद, ईमरान जफराबाद आदि मौजूद रहे।