फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Land purchase process started under Master Plan 2041

Noida News: मास्टर प्लान 2041 के तहत जमीन खरीदने की प्रक्रिया शुरू

Sat, 28 Jun 2025 08:47 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 28 Jun 2025 08:47 PM IST
विज्ञापन
Land purchase process started under Master Plan 2041
यमुना प्राधिकरण जमीन अधिग्रहण करने के बाद विकसित करेगा नए सेक्टर
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। यमुना प्राधिकरण ने मास्टर प्लान-2041 के तहत गांवों में जमीन खरीदने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। खसरा नंबर जारी कर प्राधिकरण ने किसानों से 15 दिन में आपत्तियां मांगी हैं। इनका निस्तारण करने के बाद जमीन खरीदी जाएगी। प्राधिकरण 3808 रुपये प्रति वर्ग मीटर की दर पर किसानों की सहमति पर जमीन खरीदेगा। साथ ही, किसानों को 7 प्रतिशत का भूखंड दिया जाएगा। जमीन मिलने के बाद नए सेक्टर विकसित होंगे। इसके बाद प्राधिकरण निवेश की नई योजना लाएगा।


यमुना प्राधिकरण के मास्टर प्लान-2041 को पूर्व में ही मंजूरी मिल चुकी है। अब मास्टर प्लान में आने वाले गांवों में जमीन खरीदने की प्रक्रिया शुरू की गई है। अफसरों ने बताया कि सेक्टर-5, 8, 9 व 24ए के लिए जमीन खरीदी जाएगी। इसकी सूची का प्रकाशन कर दिया गया है। सेक्टर-5 के लिए भीकनपुर, कल्लुपूरा, सेक्टर-8 के लिए रन्हेरा, मुढरह, दयोरार, धनसिया, सेक्टर-9 के लिए वीरमपुर और सेक्टर-24ए के लिए रामपुर खादर, तकीपुर बांगर गांव के किसानों की जमीन खरीदी जाएगी। फिलहाल 81 खसरा नंबर की सूची जारी की गई है। अगर किसी को आपत्ति है तो 15 दिनों में प्राधिकरण कार्यालय में दर्ज कराई जा सकती है। वहीं, विकसित सेक्टर-24ए, 32 व 29 की भी शेष जमीन खरीदने की कार्रवाई चल रही है। सेक्टर-8 व 9 औद्योगिक सेक्टर होंगे, जबकि सेक्टर-5 आवासीय है। सभी सेक्टर नोएडा एयरपोर्ट के पास हैं, इसलिए जल्द ही इन सेक्टरों में भूखंडों की योजना निकाली जाएगी। सेक्टर-32 में एसएमएमई, सेक्टर-29 में अपैरल पार्क समेत अन्य औद्योगिक पार्क हैं। वहीं सेक्टर-24ए में प्राधिकरण ने आवासीय भूखंड आवंटित किए हैं। जमीन खरीदने के बाद आवंटियों को कब्जा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed