फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Laborer crushed to death by tractor

Noida News: ट्रैक्टर से कुचलकर मजदूर की मौत

Sat, 22 Nov 2025 12:44 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 22 Nov 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
Laborer crushed to death by tractor
फोटो38मृतक राजेंद्र का फाइल फोटो।
सहावर। क्षेत्र के गांव सैंती में शुक्रवार दोपहर ईंट भट्ठा पर ट्रैक्टर से कुचलकर मजदूर की मौत हो गई। मृतक भट्ठे से काम करने के बाद साइकिल से अपने घर लौट रहा था। परिजन ने भट्ठा मालिक पर लापरवाही का आरोप लगाया है। पुलिस उसकी मौत के मामले में जांच कर रही है।
विज्ञापन

निवासी नई बस्ती राजेंद्र (35) पुत्र रामपाल सैंती स्थित ईंट भट्ठा पर मजदूरी करता था। शुक्रवार की दोपहर 2 बजे वह भट्ठा पर काम करने के बाद साइकिल पर सवार होकर अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान ट्रैक्टर में लगे मिट्टी मिक्सर मशीन की चपेट में आ गया। मशीन के पहिये से सिर आने से उसकी मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद चालक मौके से भाग गया। घटना के बाद भट्ठे पर मौजूद अन्य मजदूर उसकी ओर दौड़ पड़े। सूचना पर पुलिस और परिजन भी मौके पर पहुंच गए। परिजन ने भट्ठा मालिक पर लापरवाही का आरोप लगाया है। मृतक के बड़े भाई महेंद्र ने बताया कि राजेंद्र मजदूरी करके परिवार का पालन-पोषण करता था। उसके चार बच्चे हैं। राजेंद्र की मौत के बाद उसकी पत्नी सुनीता, मां ममता सहित अन्य परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed