{"_id":"6878ee6f3ea228da4e033a73","slug":"kejriwal-accused-of-taking-political-advantage-of-fake-threats-noida-news-c-340-1-del1011-97775-2025-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: केजरीवाल पर फर्जी धमकी का राजनीतिक लाभ उठाने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: केजरीवाल पर फर्जी धमकी का राजनीतिक लाभ उठाने का आरोप
विज्ञापन
स्कूल की छुट्टी के लिए छात्र की ओर से धमकी भरा ईमेल भेजने का मामला
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने बृहस्पतिवार को आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल पर शैक्षणिक संस्थानों को मिली फर्जी धमकी का राजनीतिक लाभ उठाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि वे छात्रों और अभिभावकों को भयभीत करने वाले बयान के लिए माफी मांगें।
सचदेवा ने कहा कि पुलिस की जांच में एक 12 वर्षीय छात्र की ओर से स्कूल की छुट्टी के लिए फर्जी धमकी भरा ईमेल भेजने का मामला सामने आया है। इस तरह के मामलों को पुलिस ने हमेशा गंभीरता से लिया है और त्वरित जांच कर दोषियों तक पहुंच बनाई है। जनवरी में भी इस तरह का मामला सामने आया था, जिसमें नाबालिग छात्र के धमकी दिए जाने की पुष्टि हुई थी। उस समय भी आप ने इस संवेदनशील मुद्दे को राजनीतिक रंग देने का प्रयास किया था। इतना ही नहीं तब आरोपी छात्र के पिता के तार आप नेता आतिशी के माता-पिता की एनजीओ से जुड़े पाए गए थे। आज के छात्र तकनीक और साइबर मीडिया के मामले में काफी सक्रिय है। स्कूलों में ईमेल के बारे में पढ़ाई होती है और ऐसे में कम उम्र में ही बच्चों को इनका इस्तेमाल करने की सुविधा मिल जाती है। दुर्भाग्यवश कभी-कभी वे इसका दुरुपयोग कर बैठते हैं। केजरीवाल ने इस बार भी बिना तथ्यों की पुष्टि किए राजनीतिक बयानबाजी की और जनता के बीच डर का माहौल बनाया।