Greater Noida: कथक नृत्यांगना को बाइक ने टक्कर मारकर 50 मीटर तक घसीटा; इलाज के दौरान हुई मौत
पुलिस अज्ञात बाइक चालक पर केस दर्ज कर फुटेज खंगालकर गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है। पीड़िता मूलरूप से हमीरपुर और हाल दिल्ली के अशोक नगर की निवासी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ग्रेनो वेस्ट के एक स्कूल से घर लौट रहीं कथक नृत्यांगना वैशाली को तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी और लगभग 50 मीटर तक घसीटा। इससे वैशाली गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना तीन नवंबर की है। अस्पताल में इलाज के दौरान वैशाली ने आज दम तोड़ दिया है।
वैशाली का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था, उसकी हालत बिगड़ती जा रही थी। पुलिस अज्ञात बाइक चालक पर केस दर्ज कर फुटेज खंगालकर गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है। पीड़िता मूलरूप से हमीरपुर और हाल दिल्ली के अशोक नगर की निवासी है।
डॉ. प्रीति सिंह ने बताया कि उनकी बहन वैशाली (25) तीन नवंबर को मंथन स्कूल से बच्चों को कथक सिखाकर लौट रही थीं। गौड़ सिटी सोसाइटी के पास वह ऑटो में सवार होने का प्रयास कर रही थी। इसी दौरान तेज रफ्तार एक बाइक चालक उसे टक्कर मारकर घसीटता हुआ ले गया।
चालक बाइक रोककर गंभीर रूप से घायल वैशाली की मदद करने के बजाय उसे साइड कर फरार हो गया। एक स्कूटी चालक ने ऑटो वाले की मदद से वैशाली को निजी अस्पताल पहुंचाया। उसकी हालत बिगड़ती जा रही थी। वैशाली ने बुधवार को दम तोड़ दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है, लेकिन अब तक आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी नहीं कर पाई है। बिसरख कोतवाली प्रभारी अनिल राजपूत का कहना है कि जल्द आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।
साढ़े तीन लाख का बिल बनाकर बताया ब्रेन डेड
प्रीति ने निजी अस्पताल के चिकित्सक पर भी उपचार में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। प्रीति का कहना है कि वैशाली की चोट की सही जानकारी व उपचार के बिना उसे आईसीयू में रखकर इलाज किया। वह लखनऊ के चिकित्सकों से सलाह लेती रहीं और निजी अस्पताल के डाॅक्टर से किसी तरह लखनऊ तक पहुंचाने की अपील करती रहीं। सोमवार तक चिकित्सक ने साढ़े तीन लाख रुपये का बिल बना दिया। इसके बाद वैशाली ने परिजनों को पहचानना भी बंद कर दिया। डाॅक्टर ने कह दिया कि वैशाली का ब्रेन डेड हो गया, उसे कहीं और ले जाओ।