फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Kathak dancer was hit by a bike and dragged for 50 meters

Greater Noida: कथक नृत्यांगना को बाइक ने टक्कर मारकर 50 मीटर तक घसीटा; इलाज के दौरान हुई मौत

Wed, 08 Nov 2023 02:51 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा Published by: विजय पुंडीर Updated Wed, 08 Nov 2023 02:51 PM IST
सार

पुलिस अज्ञात बाइक चालक पर केस दर्ज कर फुटेज खंगालकर गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है। पीड़िता मूलरूप से हमीरपुर और हाल दिल्ली के अशोक नगर की निवासी है।

विज्ञापन
Kathak dancer was hit by a bike and dragged for 50 meters
वैशाली का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्रेनो वेस्ट के एक स्कूल से घर लौट रहीं कथक नृत्यांगना वैशाली को तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी और लगभग 50 मीटर तक घसीटा। इससे वैशाली गंभीर रूप से घायल हो गईं।  घटना तीन नवंबर की है। अस्पताल में इलाज के दौरान वैशाली ने आज दम तोड़ दिया है।

विज्ञापन


वैशाली का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था, उसकी हालत बिगड़ती जा रही थी। पुलिस अज्ञात बाइक चालक पर केस दर्ज कर फुटेज खंगालकर गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है। पीड़िता मूलरूप से हमीरपुर और हाल दिल्ली के अशोक नगर की निवासी है।
विज्ञापन


डॉ. प्रीति सिंह ने बताया कि उनकी बहन वैशाली (25) तीन नवंबर को मंथन स्कूल से बच्चों को कथक सिखाकर लौट रही थीं। गौड़ सिटी सोसाइटी के पास वह ऑटो में सवार होने का प्रयास कर रही थी। इसी दौरान तेज रफ्तार एक बाइक चालक उसे टक्कर मारकर घसीटता हुआ ले गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

चालक बाइक रोककर गंभीर रूप से घायल वैशाली की मदद करने के बजाय उसे साइड कर फरार हो गया। एक स्कूटी चालक ने ऑटो वाले की मदद से वैशाली को निजी अस्पताल पहुंचाया। उसकी हालत बिगड़ती जा रही थी। वैशाली ने बुधवार को दम तोड़ दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है, लेकिन अब तक आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी नहीं कर पाई है। बिसरख कोतवाली प्रभारी अनिल राजपूत का कहना है कि जल्द आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।  

साढ़े तीन लाख का बिल बनाकर बताया ब्रेन डेड 
प्रीति ने निजी अस्पताल के चिकित्सक पर भी उपचार में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। प्रीति का कहना है कि वैशाली की चोट की सही जानकारी व उपचार के बिना उसे आईसीयू में रखकर इलाज किया। वह लखनऊ के चिकित्सकों से सलाह लेती रहीं और निजी अस्पताल के डाॅक्टर से किसी तरह लखनऊ तक पहुंचाने की अपील करती रहीं। सोमवार तक चिकित्सक ने साढ़े तीन लाख रुपये का बिल बना दिया। इसके बाद वैशाली ने परिजनों को पहचानना भी बंद कर दिया। डाॅक्टर ने कह दिया कि वैशाली का ब्रेन डेड हो गया, उसे कहीं और ले जाओ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed