{"_id":"64f0952d8f8f4a4db6066594","slug":"katha-vachak-raped-woman-for-one-year-arrested-grnoida-news-c-23-1-noi1091-16278-2023-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: कथा वाचक ने एक साल तक महिला से किया दुष्कर्म, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: कथा वाचक ने एक साल तक महिला से किया दुष्कर्म, गिरफ्तार
विज्ञापन
कथा वाचक ने एक साल तक महिला से किया दुष्कर्म, गिरफ्तार
-ग्रेटर नोएडा के एक सेक्टर का मामला, भागवत कथा में मिली थी महिला
संवाद न्यूज एजेंसी
दादरी। कोतवाली क्षेत्र स्थित एक सेक्टर निवासी महिला से कथा वाचक ने एक साल तक दुष्कर्म किया। आरोप है कि बेटे को ठीक करने का झांसा देकर आरोपी वारदात करता रहा। महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी मनोज शास्त्री को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक ग्रेनो के एक सेक्टर निवासी महिला का एक बेटा जन्म से बोलता नहीं है। करीब एक साल पहले सेक्टर में आयोजित भागवत कथा में पीड़िता गई थी। वहां कथा वाचक से मिलकर बेटे के बारे में बताया। आरोपी ने तांत्रिक विद्या से बेटे को ठीक करने का दावा किया था। आरोपी पीड़ित महिला को बेटे के साथ बुलाने लगा। आरोप है कि उपचार के नाम पर महिला को अपने जाल में फंसा लिया और उसके साथ दुष्कर्म करने लगा। पति को बताने और शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। फोन पर अश्लील बातें करने के साथ ही आरोपी पीड़िता के घर आने लगा। आरोप है कि पति को नशीली गोलियां खिलकर बेहोश कराने के बाद महिला से दुष्कर्म करता था। परेशान पीड़िता ने पति को जानकारी दी। उसके बाद पुलिस से शिकायत की। एसीपी सार्थक सेंगर ने बताया कि आरोपी मनोज शास्त्री एक साल से पीड़िता से दुष्कर्म कर रहा था। आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच की जा रही है।