{"_id":"6172ffe2d4fd3a79e14677e0","slug":"jcb-on-illegal-colonies-mewat-news-noi611892812","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध कॉलोनियों पर चली जेसीबी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध कॉलोनियों पर चली जेसीबी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तावडू। उपमंडल के खोरी कला क्षेत्र में बृहस्पतिवार शाम जिला नगर योजनाकार विभाग ने अवैध रूप से काटी जा रही कॉलोनियों पर जेसीबी चला दी। विभाग द्वारा हुई इस कार्रवाई से अवैध कॉलोनी काटने वाले कालोनाइजरों में हड़कंप मचा गया।
करीब नौ एकड़ में अवैध रूप से कॉलोनी बसाई जा रही है। नोडल अधिकारी तहसीलदार तावडू शालिनी लाठर के नेतृत्व में जेसीबी के डीपीसी, चहारदीवारी और रास्तों को खुर्द बुर्द कर दिया। जिला नगर योजनाकार अधिकारी वेद प्रकाश सहरावत ने खोरीकला गांव में तावडू रोड पर बाग के पास काटी जा रही करीब छह एकड़ कॉलोनी को ध्वस्त करा दिया। वहीं, राजस्थान सीमा के साथ लगते हनुमान नगर में भी तीन एकड़ भूमि पर अवैध रूप से की जा रही प्लाटिंग पर कई डीपीसी, चहारदीवारी व रोड नेटवर्क को जेसीबी की सहायता से तोड़ा गया। इस दौरान कुछ लोगों ने विरोध भी करना चाहा लेकिन भारी पुलिस बल की मौजूदगी व अधिकारियों के तेवर देखते हुए उनका विरोध ठंडा पड़ गया। इस अवसर पर विभाग के अशोक यादव के अलावा कई अन्य कर्मचारी साथ रहे।
वहीं जिला नगर योजनाकार अधिकारी वेद प्रकाश सहरावत ने क्षेत्र के लोगों से आह्वान करते हुए कहा कि वह भूमाफिया के बहकावे में आकर अपनी कमाई को बर्बाद न करें। सरकार द्वारा अधिकृत कॉलोनी में ही भूमि की खरीद फरोख्त करें। भूमि के बारे में जानकारी स्थानीय तहसील कार्यालय या जिला नगर योजनाकार विभाग कार्यालय से ले सकते हैं।