फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Janta flats of Sector-31 will be vacated, new ones will be constructed after demolition

Noida News: खाली करवाए जाएंगे सेक्टर-31 के जनता फ्लैट, टूटकर नए बनेंगे

Tue, 26 Aug 2025 06:52 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 26 Aug 2025 06:52 PM IST
विज्ञापन
Janta flats of Sector-31 will be vacated, new ones will be constructed after demolition
एक फ्लैट की छत गिरने के बाद प्राधिकरण ने लिया फैसला, पुरानी सोसाइटियों का भी होगा सर्वे
विज्ञापन


रिडेवलपमेंट पॉलिसी को विस्तार देने के लिए अगली बोर्ड बैठक में लाया जाएगा प्रस्ताव
---------
128 फ्लैटों को जर्जर घोषित किया

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। सेक्टर-31 के सी ब्लॉक स्थित 45 साल पुराने जनता फ्लैटों को प्राधिकरण खाली करवाएगा। प्राधिकरण ने रविवार रात यहां एक फ्लैट की छत गिरने के बाद 128 फ्लैटों को जर्जर घोषित कर दिया है। फ्लैटों को खाली कराने के लिए कोई समयसीमा तय नहीं की गई है। प्राधिकरण ने इन्हें तोड़कर रिडेवलपमेंट पॉलिसी के तहत फिर से बनवाने का निर्णय लिया है। अगली बोर्ड बैठक में पॉलिसी को विस्तार देने का प्रस्ताव रखा जाएगा। इसके बाद नए फ्लैट बनाने के लिए प्राधिकरण टेंडर जारी करेगा।



प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि रिडेवलपमेंट पॉलिसी के तहत इनमें रहने वाले मूल आवंटियों को समस्या नहीं होगी। जून में प्राधिकरण ने 30 साल से ज्यादा पुरानी सोसाइटियों के लिए पॉलिसी बनाकर बोर्ड से मंजूरी ली थी। पॉलिसी में यह नियम शामिल है कि चुना गया विकासकर्ता पुराने फ्लैटों में रहने वालों को नए फ्लैट बनाकर देने तक उनके रहने का बंदोबस्त करेगा। विकासकर्ता को एक निश्चित समय भी निर्माण के लिए दिया जाएगा। इस दौरान देरी होने पर जुर्माने का भी प्रावधान किया गया है। अभी शहर में बनी पुरानी सोसाइटी भूतल व दो या तीन तल की हैं। ये 1.5 फ्लोर एरिया रेशियो के साथ बनीं हैं। अब जो विकासकर्ता चुना जाएगा वह 3.5 एफएआर के साथ बनाएगा। इससे और ज्यादा फ्लैट बन सकेंगे। ज्यादा बनने वाले फ्लैटों को बेचकर विकासकर्ता अपना खर्च और मुनाफा निकालेगा।
विज्ञापन

रिडेवलपमेंट पॉलिसी में शर्त है कि परियोजना के लिए 70 प्रतिशत आवंटियों की सहमति जरूरी होगी लेकिन आपातकालीन स्थिति में यह प्रावधान है कि इमारत जर्जर होने पर उसे प्राधिकरण बलपूर्वक भी खाली करवा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी सोसाइटियों का भी होगा निरीक्षण

प्राधिकरण ने यह भी फैसला लिया है कि शहर की अन्य सोसाइटियां जो 30 साल से ज्यादा पुरानी या जर्जर हैं उनका निरीक्षण करवाया जाएगा। यह निरीक्षण वर्क सर्कल व नियोजन विभाग करेगा। अधिकारियों ने बताया कि जो भी सोसाइटी जर्जर मिलेगी उसके पुनर्विकास की योजना बनाई जाएगी। पहले चरण में सेक्टर-71, 73 जनता फ्लैट श्रमिक कुंज सेक्टर-66, 93, 93 ए, 122 का निरीक्षण होगा। इसके बाद अन्य सोसाइटियों का भी प्राधिकरण निरीक्षण करवाएगा।

निरीक्षण के बाद अधिकारियों ने सौंपी रिपोर्ट

छत गिरने के बाद प्राधिकरण अधिकारियों ने सोमवार को सेक्टर-31 जनता फ्लैट का निरीक्षण किया था। अधिकारियों ने अपनी रिपोर्ट भी सौंप दी है। रिपोर्ट में यह बताया गया है कि देखरेख न होने से ये फ्लैट जर्जर हो गए हैं। अवैध निर्माण व अतिक्रमण भी है। वहीं, फ्लैट जर्जर घोषित किए जाने के बाद इनमें रहने वाले निवासी असमंजस में हैं। स्थिति यह है कि अधिकतर फ्लैटों में रह रहे लोग किरायेदार हैं। इन लोगों का कहना है कि अगर अचानक फ्लैट खाली करवाए गए तो उनके लिए परेशानी खड़ी हो जाएगी।


------------

सेक्टर-31 के सी ब्लॉक स्थित जनता फ्लैटों को प्राधिकरण ने जर्जर घोषित कर दिया है। निवासियों को फ्लैटों को खाली करने को कहा गया है। यह फ्लैट प्राधिकरण रिडेवलपमेंट पॉलिसी के तहत तुड़वाकर नए बनवाएगा। दूसरी पुरानी सोसाइटियों का भी निरीक्षण करवाया जाएगा। - डॉ. लोकेश एम, सीईओ, प्राधिकरण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article