{"_id":"677e9ccde29298545a0cefcc","slug":"issue-of-cm-residence-vs-pm-residence-heated-up-noida-news-c-340-1-del1011-75224-2025-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: सीएम आवास बनाम पीएम आवास का मुद्दा गरमाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: सीएम आवास बनाम पीएम आवास का मुद्दा गरमाया
विज्ञापन
मीडिया को सीएम आवास दिखाने पहुंचे संजय सिंह, पुलिस ने रोका
पीएम आवास के तरफ रुख किया, रोकने पर लगाए गंभीर आरोपी
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। राजधानी में बुधवार को सीएम आवास बनाम पीएम आवास का मुद्दा दिनभर गरमाया रहा। पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के सरकारी आवास को दिखाने के लिए आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह सुबह 11 बजे दिल्ली सरकार में मंत्री सौरभ भारद्वाज व मीडिया को लेकर सिविल लाइन पहुंच गए, लेकिन आवास में घुसने से पहले पुलिस ने बैरिकेडिंग कर उन्हें रोक लिया। यहां पुलिस के साथ उनकी नोकझोंक भी हुई। काफी देर तक संजय सिंह व सौरभ भारद्वाज मौके पर डटे रहे। इसके बाद दोनों पीएम आवास के तरफ चल पड़े। कुछ दूर जाने के बाद पुलिस ने दोनों को रास्ते में ही रोक दिया।
इस दौरान सौरभ भारद्वाज ने कहा कि भाजपा आरोप लगती है कि सिविल लाइन स्थित सीएम आवास में स्विमिंग पूल, सोने के टॉयलेट और मिनी बार बना हुआ है। मीडिया को यही दिखाने के लिए आए हैं। संजय सिंह ने कहा कि जब पीएम आवास के लिए निकले तो रास्ते से ही उन्हें वापस कर दिया गया। कोरोना के समय 33 करोड़ से दिल्ली में मुख्यमंत्री और 2700 करोड़ से प्रधानमंत्री निवास सरकारी पैसे से बने हैं। हम मुख्यमंत्री का निवास दिखाने आ गए हैं, अब भाजपा घबरा रही है। भाजपा का झूठ आज पूरे देश के सामने उजागर हो गया है। हम मीडिया को पीएम आवास जा रहे थे, लेकिन पुलिस की छावनी बनाकर हमें जाने नहीं दिया गया। संजय सिंह ने आरोप लगाया कि पीएम आवास में 6700 जोड़ी जूते, 5000 सूट, 200 करोड़ रुपये के झूमर से लेकर 300 करोड़ रुपये के कालीन मौजूद हैं। सीएम आवास की चाबी तो पीडब्ल्यूडी के पास है, लेकिन यहां तो प्रधानमंत्री हैं। उनका घर खुला हुआ है। पीएम 8400 करोड़ रुपये के जहाज में चलते हैं। 10-10 लाख रुपये की कलम इस्तेमाल करते हैं। दिन में तीन-तीन बार सूट बदलते हैं। 12-12 करोड़ की 6 गाड़ियां उनके काफिले में हैं।
वहीं, आप नेता मनीष सिसोदिया ने सोशल मीडिया पर लिखा कि भाजपा नेता कहते हैं कि केजरीवाल ने मुख्यमंत्री आवास पर स्विमिंग पूल बनवा दिया है। सोने के टॉयलेट लगवा दिए हैं। मिनी बार बनवा दिया है। इनके इस झूठ को उजागर करने जब संजय सिंह और सौरभ भारद्वाज मीडिया के साथ गए तो उनका रास्ता रुकवा दिया गया। यदि मीडिया अंदर जाती तो सब सच बाहर आ जाता।
विज्ञापन
पीएम आवास में हैं 150 करोड़ का सिंहासन : केजरीवाल
केजरीवाल ने सोशल मीडिया पर कहा कि पीएम आवास ‘राजमहल’ में एक सिंहासन भी है, जिसकी कीमत 150 करोड़ रुपये से ज्यादा है।