Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   International Vaishya Sangathan welcomes Nikhil Singhal community assures Congress leader of its support in No

नोएडा: अंतरराष्ट्रीय वैश्य संगठन ने किया निखिल सिंघल का स्वागत, समाज ने कांग्रेस नेता को दिया समर्थन का भरोसा

Sun, 22 Nov 2026 03:53 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 22 Nov 2026 03:53 PM IST
सार

कांग्रेस में शामिल होने के बाद निखिल सिंघल को सामाजिक और व्यापारिक संगठनों का समर्थन मिल रहा है। इसी क्रम में अंतरराष्ट्रीय वैश्य संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय अग्रवाल ने निखिल सिंघल का स्वागत एवं अभिनंदन किया।

विज्ञापन
International Vaishya Sangathan welcomes Nikhil Singhal community assures Congress leader of its support in No
कांग्रेस नेता निखिल सिंघल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस में शामिल होने के बाद निखिल सिंघल को सामाजिक और व्यापारिक संगठनों का समर्थन मिल रहा है। इसी क्रम में अंतरराष्ट्रीय वैश्य संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय अग्रवाल ने निखिल सिंघल का स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर विनय अग्रवाल ने कहा कि नोएडा का वैश्य समाज मजबूती से निखिल सिंघल के साथ खड़ा है और उन्हें हरसंभव सहयोग और समर्थन दिया जाएगा।

विज्ञापन


संगठन के उपाध्यक्ष जितेंद्र अग्रवाल ने कहा कि वैश्य समाज के  मतदाता यदि कांग्रेस पार्टी निखिल सिंघल को प्रत्याशी बनाती है तो वैश्य समाज पूरी एकजुटता के साथ उनका समर्थन करेगा और उन्हें विधानसभा तक पहुंचाने के लिए पूरी ताकत लगाएगा।
विज्ञापन


निखिल सिंघल ने कहा वैश्य समाज के वरिष्ठ नेताओं द्वारा दिया गया यह स्नेह और विश्वास मेरे लिए सम्मान की बात है। मैं इसे राजनीतिक समर्थन ही नहीं, बल्कि समाज की अपेक्षाओं और जिम्मेदारी के रूप में देखता हूं। मेरा प्रयास रहा है कि नोएडा के हर वर्ग की आवाज बनकर उनके मुद्दे उठाऊं। फ्लैट रजिस्ट्री, मेट्रो विस्तार और बुनियादी सुविधाओं सहित जनहित के मुद्दों के लिए मेरा संघर्ष जारी रहेगा। यदि पार्टी मुझे सेवा का अवसर देती है तो मैं पूरी निष्ठा से जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने का प्रयास करूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


निखिल सिंघल ने विनय अग्रवाल, जितेंद्र अग्रवाल एवं समस्त वैश्य समाज का आभार व्यक्त किया। वहीं इसके बाद  निखिल सिंघल ने लोकमंच के महासचिव महेश सक्सेना से मुलाकात कर उनका आशिर्वाद लिया। इस दौरान कवि विनोद पांडेय समेत शहर के कई लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed