फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Innocent molestation in toilet near Airport T-1 metro station

Noida News: एयरपोर्ट टी-1 मेट्रो स्टेशन के पास शौचालय में मासूम से छेड़छाड़

Wed, 03 May 2023 09:10 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 03 May 2023 09:10 PM IST
विज्ञापन
Innocent molestation in toilet near Airport T-1 metro station
जनकपुरी मेट्रो स्टेशन थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया
विज्ञापन

एक शौचालय में ही करता है काम, नशे में दिया वारदात को अंजाम
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट टी-1 मेट्रो स्टेशन के पास शौचालय में 10 साल की मासूम से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। मां की शिकायत के बाद जनकपुरी मेट्रो स्टेशन थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इनकी पहचान रंजीत यादव (36) और राजेश (40) के रूप में हुई है। शराब के नशे में दोनों ने वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने घटना के बाद सीसीटीवी की जांच की। इसके बाद आरोपियों की पहचान कर दबोच लिया। रंजीत शौचालय में ही काम करता है जबकि राजेश नौकरी करता है।

मेट्रो पुलिस उपायुक्त जितेंद्र मणि ने बताया कि सोमवार को टी-1, मेट्रो स्टेशन के नजदीक बने शौचालय में छेड़छाड़ का मामला सामने आया था। मासूम की मां की शिकायत पर पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल करवाया। इसके बाद काउंसलिंग कराने के बाद मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने सीसीटीवी की पड़ताल की तो चला कि शौचालय में उस दिन रंजीत व अन्य लोग मौजूद थे। सभी ने वहां शराब पी। इसके बाद आरोपियों ने मासूम से छेड़छाड़ की। जांच के बाद पुलिस ने रंजीत को टी-1 के पास और राजेश को मेहरम नगर से गिरफ्तार कर लिया। दोनों नशे की हालत में मिले। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने छेड़छाड़ की बात को स्वीकार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed