फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   increase in tempreture

मौसम-अमर उजाला

Mon, 27 May 2019 01:03 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 27 May 2019 01:03 AM IST
विज्ञापन
increase in tempreture
अभी और सताएगी गर्मी, 44 पार जा सकता है पारा
विज्ञापन

नोएडा। गर्मी से परेशान शहरवासियों की मुसीबत आने वाले दिनों में और बढ़ सकती है। शहर का तापमान बढ़ने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, तापमान में वृद्धि शुरू हो चुकी है। जो आने वाले दिनों में और बढ़ जाएगा। यह 44 डिग्री सेल्सियस के पार जा सकता है। खासकर दोपहर में लोगों को सर्वाधिक दिक्कतें झेलनी पड़ सकती हैं। विभाग के अनुसार फिलहाल मानसून आने में समय है। किसी पश्चिमी विक्षोभ की संभावना भी नहीं बन रही है। जिसके चलते बारिश के आसार नहीं है।

बढ़ रहा हीट स्ट्रोक का खतरा
बढ़ती गर्मी के बीच हीट स्ट्रोक की संभावनाएं भी बढ़ गई हैं। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अपील की है कि दोपहर में धूप में ना निकलें। इससे हीट स्ट्रोक का खतरा टाला जा सकता है। सीएमओ डॉ. अनुराग भार्गव के अनुसार बहुत अधिक गर्मी और बढ़ा तापमान स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का कारण बनता है। हीट स्ट्रोक, हाइपरटेंशन, बीपी की समस्या हो सकती है। धूप से बचाव एवं ओआरएस का इस्तेमाल लाभदायक है। घर से निकलते वक्त छतरी, चश्मे से खुद को कवर कर लें। जितना हो सके मौसमी फलों एवं सब्जियों का प्रयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed