{"_id":"5f1ff1536350191a757e3943","slug":"ims-noida-webinar-discussion-on-print-media-write-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईएमएस नोएडा के वेबिनार में प्रिंट मीडिया लेखन पर चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईएमएस नोएडा के वेबिनार में प्रिंट मीडिया लेखन पर चर्चा
Tue, 28 Jul 2020 03:18 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Tue, 28 Jul 2020 03:18 PM IST
विज्ञापन
अखबार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (आईएमएस) नोएडा ने प्रिंट मीडिया में समाचार लेखन विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया। कार्यक्रम के दौरान छात्रों को समाचार लेखन के विविध आयाम से रूबरू कराया गया। वहीं कार्यक्रम के दौरान आईएमएस के प्रेसिडेंट राजीव कुमार गुप्ता, डीन डॉ. मंजू गुप्ता, जनसंचार विभाग की कॉडिनेटर श्रद्धा पुरोहित के साथ शिक्षक एवं छात्रों ने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई।
विज्ञापन
संस्थान द्वारा आयोजित कार्यशाला का सफल आयोजन डॉ. संदीप श्रीवास्तव के तत्वाधान में हुआ। कार्यक्रम की शुरूआत करते हुए प्रो. संदीप श्रीवास्तव ने बताया कि आज की कार्यशाला में बतौर अतिथि प्रिंट मीडिया से जुड़े वरिष्ठ पत्रकार मौजूद रहे।
विज्ञापन
कार्यक्रम के दौरान छात्रों को समाचार लेखन, समाचार संपादन, पत्र एवं पत्रिका के लिए लेखन, रिपोर्टिंग, पेज ले-आउट एवं डिजिटल माध्यम के लिए लेखन पर विस्तृत चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि कार्यशाला के दौरान प्रिंट मीडिया को लेकर भ्रांतिया, चुनौतियां एवं भविष्य के बारे में भी छात्रों को जागरूक किया गया। वहीं संस्थान की डीन डॉ. मंजू गुप्ता ने कहा कि महामारी के दौरान लोगों को जागरूक करने में प्रिंट मीडिया ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
विज्ञापन
वहीं छात्रों से रूबरू होते हुए वरिष्ठ पत्रकार ने बताया कि अच्छा लिखने के लिए अच्छा पढ़ना जरूरी है। आप पढ़ने की आदत डालें, आसपास की घटनाओं को देखें एवं अलग-अलग समाचार पत्रों में खबरों को कैसे लिखा जाता है उसकी भाषा-शैली को देखकर अपनी समझ को विकसित करे। उन्होंने कहा कि प्रिंट मीडियो को लेकर कोरोना के दौरान जो भ्रांतिया उपजी है वे सभी निराधार है। आप जो भी खबरे डिजिटल एवं सोशल मीडिया पर देखते है उससे तबतक सहमत नही होते जबतक कि आप अखबार में उस खबर की पुष्टि नही कर लेते।
कार्यक्रम के अंत में छात्र-छात्राओं के अनेक प्रश्नो के उत्तर भी दिये गये। धन्यवाद ज्ञापन डा. संदीप श्रीवास्तव ने किया तथा कार्यक्रम का संचालन एसजेएमसी के छात्र उज्जवल भारद्वाज एवं लगन चड्ढा ने किया