फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Impact of CJP's protest: Several trains cancelled... passengers face increased difficulties.

Noida News: सीजेपी के प्रदर्शन का असर, कई ट्रेनें रद्द....यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें

Sat, 10 Oct 2026 11:12 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
Impact of CJP's protest: Several trains cancelled... passengers face increased difficulties.
उदय राज पटेल
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली में 10 अक्टूबर को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई। राजधानी में सुरक्षा और यातायात प्रबंधन को लेकर किए गए इंतजामों के बीच रेल सेवाएं प्रभावित होने से यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गईं। ट्रेनों के रद्द होने के कारण अपने स्थान तक पहुंचने के लिए यात्रियों को वैकल्पिक साधनों का सहारा लेना पड़ा। इसका असर ग्रेटर नोएडा के परी चौक पर भी दिखाई दिया, जहां बड़ी संख्या में यात्री बसों के इंतजार में घंटों खड़े रहे।
ट्रेनें रद्द, बसों पर बढ़ी निर्भरता:रेल सेवाएं प्रभावित होने से उन यात्रियों की परेशानी बढ़ गई, जिन्होंने पहले से ट्रेन से सफर करने की योजना बनाई थी। अचानक यात्रा के विकल्प बदलने पड़े तो यात्रियों ने बसों का रुख किया। इससे बसों पर निर्भरता बढ़ी और परी चौक जैसे प्रमुख आवागमन केंद्र पर यात्रियों को लंबे इंतजार का सामना करना पड़ा। समय पर गंतव्य तक पहुंचने की चिंता के बीच कई यात्री बसों के इंतजार में परेशान नजर आए।
विज्ञापन


परी चौक पर घंटों इंतजार, समय पर पहुंचने की चिंता:
परी चौक पर बसों का इंतजार कर रहे यात्रियों के लिए सफर आसान नहीं रहा। ट्रेनें रद्द होने के बाद बस से आगे की यात्रा करने की मजबूरी ने उनकी परेशानी बढ़ा दी। जिन यात्रियों को निर्धारित समय पर अपने स्थान तक पहुंचना था, उन्हें यात्रा की योजना में बदलाव करना पड़ा। लंबा इंतजार और वैकल्पिक साधनों की तलाश उनके लिए परेशानी बन गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

यात्रियों के सामने वैकल्पिक सफर की चुनौती:
इस स्थिति ने एक बार फिर दिखाया कि परिवहन सेवाओं में अचानक बदलाव होने पर यात्रियों को कितनी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। रेल सेवाएं बाधित होने पर बसों और अन्य साधनों पर निर्भरता बढ़ जाती है, लेकिन यात्रियों को समय पर पर्याप्त विकल्प नहीं मिलें तो उनकी मुश्किलें और बढ़ सकती हैं। परी चौक पर बसों के इंतजार में खड़े यात्रियों की स्थिति इसी परेशानी को बयां करती नजर आई।
- ट्रेन से जाने को सोचा था, लेकिन पता चला कि ट्रेन रद्द हो गई है तो बस से जाना पड़ रहा है। इससे यात्रा में अतिरिक्त समय और पैसा खर्च होगा। लकी, यात्री
- मेरे रिश्तेदार का यहां इलाज चल रहा है। दो दिन पहले मैं ट्रेन से आया था, लेकिन आज पता चला कि ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं। अब बस से जाने के लिए यहां पिछले एक घंटे से खड़ा हूं, लेकिन अभी तक बस नहीं मिली है। - तेजवीर, यात्री

- कल रात को पता चला की मेरी ट्रेन रद्द हो गई है मुझे यहां आधा हो गया लेकिन अभी तक कोई साधन नहीं मिला। कुछ समझ नहीं आ कैसे जाऊं। अनिल, यात्री
- मेरी ट्रेन दिल्ली से थी, लेकिन वह रद्द हो गई। इसके बाद वहां से जैसे-तैसे यहां तक पहुंचा हूं। अब यहां भी वही हाल है। बसें तो मिल रही हैं, लेकिन यात्रियों की भीड़ इतनी ज्यादा है कि सीट नहीं मिल पा रही है। बॉबी, यात्री
----- एआरएम का वर्जन आना हैै।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article