फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   impact Amar Ujala news

Noida News: विद्यालय परिसर से हटा जर्जर भवन का मलबा

Wed, 07 Oct 2026 07:38 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2026 07:38 PM IST
विज्ञापन
impact Amar Ujala news
खबर का असरजेवर के तिरथली कंपोजिट विद्यालय परिसर में कई महीनों से पड़ा जर्जर भवन का मलबा आखिरक
खबर का असर
विज्ञापन

- अमर उजाला अखबार ने अपने प्रकाशित अंक 3 अक्तूबर को उठाई थी समस्या, एक सप्ताह में हुई कार्रवाई

संवाद न्यूज एजेंसी

यमुना सिटी।
जेवर के तिरथली कंपोजिट विद्यालय परिसर में कई महीनों से पड़ा जर्जर भवन का मलबा आखिरकार हटा दिया गया। अमर उजाला में 3 अक्तूबर को प्रकाशित खबर के दो दिन बाद विद्यालय परिसर से मलबा हटाया गया। इससे विद्यालय के शिक्षकों और बच्चों को राहत मिली है।

तिरथली कंपोजिट विद्यालय परिसर में कई महीने पहले एक जर्जर इमारत को गिरा दिया गया था। भवन को गिराने के बाद विद्यालय परिसर में कई महीनों तक जर्जर भवन के कई पोल परिसर में पड़े रहे। इन पोलों के कारण विद्यालय में बच्चों को खेलते समय परेशानी होती थी। इससे हादसे की आशंका भी बनी रहती थी। विद्यालय के इंचार्ज रौदास ने पोल हटवाने के लिए संबंधित विभाग से कई बार शिकायत की थी। शिकायत के बाद भी लंबे समय तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। इससे समस्या जस की तस बनी रही।
विज्ञापन


इस समस्या को लेकर अमर उजाला ने 3 अक्तूबर को प्रमुखता से खबर प्रकाशित की। खबर प्रकाशित होने के दो दिन बाद ही विद्यालय परिसर से पोल हटा दिए गए। पोल हटाए जाने पर विद्यालय के शिक्षकों ने अमर उजाला अखबार का आभार जताया। शिक्षकों का कहना है कि खबर प्रकाशित होने के बाद समस्या का समाधान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed