{"_id":"6877cbf4a751a88b40032345","slug":"illegal-constructions-demolished-in-hindon-submergence-area-noida-news-c-1-gnd1002-3175300-2025-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: हिंडन डूब क्षेत्र में तोड़े गए अवैध निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: हिंडन डूब क्षेत्र में तोड़े गए अवैध निर्माण
विज्ञापन
हिंडन डूब क्षेत्र में तोड़े गए अवैध निर्माण
प्राधिकरण व सिंचाई विभाग की टीम की मौजूदगी में हुई तोड़फोड़
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सोरखा गांव के सेक्टर-115 के सामने हिंडन डूब क्षेत्र में अवैध निर्माण व अतिक्रमण पर बुधवार को नोएडा प्राधिकरण का बुलडोजर चला। प्राधिकरण व सिंचाई विभाग की टीम की मौजूदगी में तोड़फोड़ हुई। अवैध निर्माण हटाने गई टीम का कुछ लोगों ने विरोध किया, लेकिन पुलिस ने समझाकर उन्हें शांत कराया। नोएडा प्राधिकरण के वर्क सर्कल-6 के वरिष्ठ प्रबंधक केबी सिंह ने बताया कि बुधवार को उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग की टीम ने हरनंदी डूब क्षेत्र के खसरा नंबर 941, 931, 940, 935, 934, 933 पुश्ता मार्ग पर अवैध निर्माण हटाया है। यहां करीब 2000 वर्गमीटर से ज्यादा की जमीन पर पक्का निर्माण किया गया था और चल रहा था। कई जगहों पर बनाई गई पक्की फर्श को भी तोड़ा गया।