फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   IIT Delhi's Abu Dhabi campus is an example of India-UAE friendship: Pradhan

आईआईटी दिल्ली का अबूधाबी कैंपस भारत-यूएई दोस्ती का प्रतिरूप: प्रधान

Thu, 02 Nov 2023 08:50 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 02 Nov 2023 08:50 PM IST
विज्ञापन
IIT Delhi's Abu Dhabi campus is an example of India-UAE friendship: Pradhan
I-शिक्षा मंत्री ने यूएई के विदेश मंत्री शेख अब्दुल्ला बिन जायद से मुलाकात कीI
विज्ञापन

I-IIकहा, इस कैंपस में जनवरी माह से शुरू हो जाएगी पीजी पाठ्यक्रम की पढ़ाई I
Iअमर उजाला ब्यूरोI
Iनई दिल्ली। IIकेंद्रीय शिक्षा व कौशल विकास मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने बृहस्पतिवार को आईआईटी दिल्ली का अबूधाबी कैंपस का दौरा करते हुए कहा कि यह भारत और यूएई दोस्ती का प्रतिरूप है। आईआईटी अबूधाबी कैंपस में जनवरी 2024 सत्र से पहला मास्टर कोर्स ' एनर्जी ट्रांजिशन' और सस्टैनबिलिटी में शुरू किया जाएगा। प्रधान ने तीन दिवसीय यूएई यात्रा के दूसरे दिन यूएई के IIविदेश मंत्री शेख अब्दुल्ला बिन जायद से मुलाकात भी की। इस दौरान दोनों मंत्रियों ने दोनों देशों के बीच मजबूत और स्थायी संबंधों पर जोर दिया। I

Iअबूधाबी में आयोजित बैठक में भारत और यूएई के बीच लंबे समय से चले आ रहे स्थायी मैत्री संबंधों के साथ-साथ मजबूत व्यापक रणनीतिक साझेदारी पर प्रमुखता से ध्यान केंद्रित किया गया। इसमें शिक्षा के क्षेत्र पर विशेष जोर दिया गया। प्रधान ने IIप्रारंभिक शिक्षा राज्य मंत्री और अध्यक्ष (एडीईके) सारा मुसल्लम से भी मुलाकात की। उन्होंने कहा कि आईआईटी अबू धाबी कैंपस को आगे बढ़ाने में सारा मुसल्लम का सहयोग सराहनीय है। II इस कैंपस से II भारत की शिक्षा के अंतरराष्ट्रीयकरण के हमारे प्रयासों में एक महत्वपूर्ण प्रगति का प्रतीक है। इससे आपसी समृद्धि और वैश्विक कल्याण के लिए ज्ञान की शक्ति का लाभ उठाने के ढेर सारे अवसर खुलेंगे।I
विज्ञापन



II
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed