{"_id":"676daa3f3131b236610fd8f7","slug":"ignoring-the-order-the-photo-of-the-drivers-family-was-not-posted-na-news-c-206-1-sgkp1021-139047-2024-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: आदेश की अनदेखी नहीं लगा चालकों के परिवार का फोटो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: आदेश की अनदेखी नहीं लगा चालकों के परिवार का फोटो
Fri, 27 Dec 2024 12:40 AM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
Updated Fri, 27 Dec 2024 12:40 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। परिवहन निगम ने बस की गति पर नियंत्रण रखने के लिए डैशबोर्ड पर चालक के परिवार की फोटो लगाने का निर्देश दिया था, ताकि चालक परिवार की चिंता कर गति पर नियंत्रण रखें। आदेश जारी हुए छह माह से अधिक समय बीत गया, लेकिन किसी बस में आदेश का पालन नहीं हुआ। अब परिवहन निगम ने इसकी जानकारी मांगी है।
महराजगंज डिपो सें 62 बसों का संचालन होता है। अप्रैल में परिवहन विभाग के राज्य प्रबंधक की ओर से ओवरस्पीड पर नियंत्रण के लिए चालकों को अपने परिवार की फोटो लगाने को कहा था, जिससे रोडवेज की बसें तय स्पीड में चलें, लेकिन महराजगंज के किसी बस में इसका अनुपालन नहीं हुआ।
जब प्रधान कार्यालय ने जानकारी मांगी तो विभाग में नियम अनुपालन की कवायद तेज हो गई, जिससे डिपो से निर्देश अनुपालन की रिपोर्ट भेजी जा सके। इसके अलावा परिवहन कर्मियों को एक करोड़ की दुर्घटना बीमा पालिसी का लाभ देने के लिए डिपो में निगम के कितने कर्मचारी हैं इसकी जानकारी भी मांगी गई है।