फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   If you want to get Ram, then you have to give up ego, attachment and anger.

Noida News: राम को पाना है तो अंहकार, मोह व क्रोध को त्यागना होगा

Thu, 13 Jul 2023 01:07 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jul 2023 01:07 AM IST
विज्ञापन
If you want to get Ram, then you have to give up ego, attachment and anger.
फोटो ---------
विज्ञापन

- पर्चा के चक्कर में मत रहो, बालाजी के चक्कर में रहो

- घटना के बाद भी भारी संख्या में कथा सुनने आए श्रृद्धालु
ग्रेटर नोएडा। जैतपुर मेट्रो डिपो के पास आयोजित कथा में बुधवार को बागेश्वर धाम सरकार ने लोगों को प्रभु राम नाम की महिमा के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि राम को पाना आसान नहीं है यदि उनको पाना है तो इंसान को पहले स्वयं उनका होना पड़ेगा। यानी श्रीराम की शरण में जाना होगा। अंहकार, मोह और क्रोध को त्यागना होगा तभी प्रभु राम को पाया जा सकता है।




इधर बुधवार दोपहर हुई अफरा-तफरी की घटना को पुलिस प्रशासन द्वारा नियंत्रण करने बाद काफी संख्या में भक्त कथा सुनने पहुंचे। धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि पर्चा के चक्कर में मत रहो बालाजी के चक्कर में रहो। उन्हीं के द्वारा इस देह रूपी आत्मा का उद्धार होगा। प्रभु राम को मन में धारण रखने से पर्ची निकलना व अंधविश्वास से मुक्ति मिल जाएगी। ग्रेटर नोएडा के लोगों ने देश व विदेश में राम नाम की महत्वता और सनातन धर्म का परचम लहरा दिया है। उन्होंने बता दिया है कि राम नाम की शक्ति के आगे कोई भी मजहब व धर्म खड़ा नहीं हो सकता है। उन्होंने कहा कि भारत में रहना तो जय श्रीराम कहना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed