{"_id":"6aad5d75d76a8310ff0bd925","slug":"if-fees-are-reduced-and-amenities-curtailed-the-societys-situation-will-deteriorate-noida-news-c-23-1-lko1064-106441-2026-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: शुल्क घटाया, सुविधाएं घटीं तो बिगड़ेंगे सोसाइटी के हालात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: शुल्क घटाया, सुविधाएं घटीं तो बिगड़ेंगे सोसाइटी के हालात
विज्ञापन
-21 सितंबर से मेंटेनेंस शुल्क दो रुपये प्रति वर्गफीट करने और करीब 50 प्रतिशत कर्मचारी घटाने का नोटिस, निवासियों का विरोध जारी
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित सुपरटेक ईको विलेज-1 सोसाइटी में मेंटेनेंस शुल्क कम करने के साथ कर्मचारियों की संख्या घटाने के बिल्डर प्रबंधन के फैसले का निवासियों का विरोध जारी है। लोगों का आरोप है कि एक महीने से अधिक समय तक धरना चलने के बावजूद प्रबंधन ने फैसला वापस नहीं लिया। अब 21 सितंबर से मेंटेनेंस शुल्क दो रुपये प्रति वर्गफीट करने और करीब 50 प्रतिशत कर्मचारियों की संख्या कम करने का नोटिस जारी किया गया है। निवासियों को इससे सोसाइटी की रोजमर्रा की व्यवस्थाएं प्रभावित होने की आशंका है।
निवासी संजय शर्मा ने बताया कि मौजूदा व्यवस्था में भी फ्लैटों में बिजली, प्लंबिंग और अन्य तकनीकी समस्याओं के समाधान में समय लगता है। ऐसे में कर्मचारियों की संख्या आधी होने पर काम का दबाव बढ़ेगा और छोटी समस्याओं के समाधान में भी अधिक समय लग सकता है।
निवासियों का कहना है कि कर्मचारियों की संख्या घटने का असर सफाई, सुरक्षा, तकनीकी रखरखाव और रोजमर्रा की सेवाओं पर पड़ सकता है। वहीं, निवासी शशि भूषण ने बताया कि प्रबंधन की ओर से बैठक के लिए बुलाया जा रहा है। प्रबंधन का कहना है कि मौजूदा सुविधाएं जारी रखने के लिए मेंटेनेंस शुल्क बढ़ाना होगा।
विज्ञापन
निवासियों ने इस प्रस्ताव पर सवाल उठाते हुए कहा कि पहले शुल्क कम करने के साथ कर्मचारियों की संख्या घटाने की बात की जा रही है और अब सुविधाएं जारी रखने के लिए शुल्क बढ़ाने का प्रस्ताव दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 21 सितंबर से कर्मचारियों की संख्या घटाकर सुविधाओं में कटौती की गई तो विरोध और व्यापक किया जाएगा। लोगों का आरोप है कि मामले में अब तक प्रशासन और प्राधिकरण की ओर से ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।