फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Holi festival celebrated with public plate

Noida News: जनता की थाली के साथ मनाया होली का त्योहार

Sun, 24 Mar 2024 07:42 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 24 Mar 2024 07:42 PM IST
विज्ञापन
Holi festival celebrated with public plate
फोटो:
विज्ञापन

जनता की थाली के साथ मनाया होली का त्योहार


ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट स्थित एक मूर्ति गोल चक्कर पर रविवार को जनता की थाली का आयोजन किया गया। नेफोवा फाउंडेशन की तरफ से आयोजित थाली में होली का त्योहार भी मनाया गया। सभी ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली का त्योहार मनाया। इस मौके पर एक चौपाल भी लगाई गई। जहां रजिस्ट्री और मेट्रो की मांग अधूरी होने पर निराशा व्यक्त की। वहां फैसला लिया गया है कि अब हर सप्ताह सोसाइटियों में चौपाल लगाई जाएगी। जो गैर राजनीतिक रहेगी। सोसाइटी जा-जाकर वहां की समस्याओं का डाटा तैयार किया जाएगा। जो चुनाव के बाद मुख्यमंत्री को सौंपे जाएंगे। मिहिर गौतम, ज्योति जायसवाल, आरसी भट्ट, रवींद्र सिन्हा, राकेश रंजन, दीपक गुप्ता, पुनीत चौहान, पवन चौधरी, गंगेश कुमार, पुष्पेश पंत, दीपक गुप्ता, राकेश रंजन आदि मौजूद रहे। ब्यूरो



एक-दूसरे को रंग लगाकर मचाया धमाल
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट की इको विलेज वन सोसाइटी के निवासियों ने रविवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया। जिसमें सोसाइटी के बुजुर्ग और बच्चों ने भी भाग लिया। निवासी संजय शर्मा का कहना था कि बड़ी संख्या में ऐसे कार्यक्रम का आयोजन जरूरी है। यहां 8000 फ्लैट हैं। सभी को एक-दूसरे के सुख दुख में शामिल होना चाहिए। कार्यक्रम में गुलाल लगाने के साथ पकौड़े और गुजिया का भी स्वाद चखा। आनंद पाल, मुकेश ओझा, शशि भूषण, महिंद्रा, आशीष, सतेंद्र,जोशी, नागेंद्र, विमल गुप्ता, अरुण गुप्ता, नीरज गोयल, कमल आदि निवासी मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed