फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   High-level talks on farmers' demands to be held soon

Noida News: किसानों की मांगों पर जल्द होगी उच्चस्तरीय वार्ता

Mon, 05 Oct 2026 09:35 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2026 09:35 PM IST
विज्ञापन
High-level talks on farmers' demands to be held soon
भारतीय किसान यूनियन कृषक शक्ति के पदाधिकारी जिलाधिकारी को अपनी मांगों का ज्ञापन देने पहुंचे। स्
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। भारतीय किसान यूनियन (कृषक शक्ति) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमन ठाकुर के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को जिलाधिकारी से मुलाकात कर किसानों की लंबित मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। जिलाधिकारी ने आश्वासन दिया कि जल्द ही नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना प्राधिकरण के सीईओ तथा जिलाधिकारी की मौजूदगी में किसान संगठन के साथ संयुक्त बैठक कर समस्याओं के समाधान पर चर्चा की जाएगी।
अमन ठाकुर ने कहा कि किसान लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं। उन्होंने प्रभावित किसानों को 64.7 प्रतिशत अतिरिक्त मुआवजा, 10 प्रतिशत विकसित भूखंड और पुनर्वास एवं पुनर्व्यवस्थापन के प्रावधान लागू करने की मांग रखी। इसके अलावा पांच प्रतिशत भूखंड की पात्रता का समायोजन, बाजार दर के आधार पर सर्किल रेट निर्धारित करने की मांग की गई।
विज्ञापन

किसानों ने स्थानीय उद्योगों में युवाओं को 50 से 60 प्रतिशत रोजगार आरक्षण और जेवर टोल पर स्थानीय लोगों को निशुल्क आवागमन की सुविधा देने की मांग भी रखी। प्रतिनिधिमंडल में राम भरोसे शर्मा, हरिप्रकाश सिंह, अनिल भाटी समेत संगठन के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed