{"_id":"687662154cc17aa93f0577f2","slug":"high-level-committee-to-probe-into-death-of-lekhpal-noida-news-c-23-1-lko1064-68384-2025-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: लेखपाल की मौत के मामले की जांच करे उच्चस्तरीय समिति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: लेखपाल की मौत के मामले की जांच करे उच्चस्तरीय समिति
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की जिला कार्यकारिणी ने कलेक्ट्रेट में डीएम को सौंपा ज्ञापन
हापुड़ में निलंबित चल रहे लेखपाल के जहरीला पदार्थ खाकर जान देने का मामला
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा।
उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की जिला कार्यकारिणी ने हापुड़ में लेखपाल के आत्महत्या करने के मामले के संबंध में मंगलवार को जिलाधिकारी को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। पदाधिकारियों ने उच्चस्तरीय समिति से जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
संघ के अध्यक्ष डिंपल यादव ने बताया कि हापुड़ के डीएम की ग्राम चौपाल के दौरान एक ग्रामीण ने लेखपाल सुभाष मीणा पर रिश्वत लेने का आरोप लगाया था। डीएम ने जांच के बिना ही लेखपाल को निलंबित कर दिया था। एक माह बीतने के बाद भी बहाली न होने से वे तनाव में थे। इस कारण जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। घटना के विरोध में सोमवार को प्रदेश स्तर पर लेखपाल संघ ने तहसील पर धरना दिया था। वहीं, मंगलवार को जिला कार्यकारिणी के एक प्रतिनिधिमंडल ने डीएम मनीष कुमार वर्मा से मुलाकात की और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। इसमें मांग की गई है कि मृतक के आश्रित को आर्थिक सहायता दी जाए। साथ ही, योग्यता के आधार पर सरकारी नौकरी दी जाए। घटना की तत्काल जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। अफसरों को कर्मचारियों से मानवीय व सम्मानजनक व्यवहार करने के निर्देश दिए जाएं।