फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Heat to rise again after a three-day respite; temperatures likely to reach 39 degrees.Heat to rise again after a three-day respite; temperatures likely to reach 39 degrees.

Noida News: तीन दिन की राहत के बाद फिर बढ़ेगी गर्मी, तापमान 39 डिग्री तक पहुंचने के आसार

Sat, 13 Jun 2026 09:23 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2026 09:23 PM IST
विज्ञापन
Heat to rise again after a three-day respite; temperatures likely to reach 39 degrees.Heat to rise again after a three-day respite; temperatures likely to reach 39 degrees.
- बारिश और बादलों ने दी राहत, हवा भी हुई साफ, आज से मौसम रहेगा सामान्य
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा/ग्रेटर नोएडा। पिछले तीन दिनों से मौसम के बदले मिजाज ने लोगों को भीषण गर्मी से राहत दी है। आंधी, हल्की बारिश और बादलों की आवाजाही के कारण तापमान में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई। शनिवार को जिले का अधिकतम तापमान 34.7 डिग्री और न्यूनतम 22.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जिससे लोगों ने राहत महसूस की। मौसम विभाग के अनुसार रविवार से मौसम सामान्य होने लगेगा और बारिश की संभावना फिलहाल नहीं है। इसके साथ ही तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी दर्ज होगी। अनुमान है कि 16 जून तक पारा 36 डिग्री और 19 जून तक 39 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच सकता है। पिछले सप्ताह 41 डिग्री से अधिक तापमान और तेज धूप के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा था, लेकिन हालिया मौसम परिवर्तन ने राहत पहुंचाई है।

ग्रेटर नोएडा का तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा-
उधर, ग्रेटर नोएडा में भी बारिश के बाद मौसम सुहावना बना रहा। शनिवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा में नमी बनी रहने से गर्मी का असर कम महसूस हुआ। वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 115 दर्ज किया गया, जो येलो जोन में रहा। एक दिन पहले शहर का एक्यूआई 84 के साथ ग्रीन जोन में पहुंच गया था। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ का असर अब कमजोर पड़ रहा है, इसलिए अगले कुछ दिनों में फिर से गर्मी बढ़ने की संभावना है। हालांकि फिलहाल सुबह और शाम के समय मौसम अपेक्षाकृत सुहावना बना रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed