{"_id":"6ac504450d875766b201431f","slug":"health-checkup-for-60-people-in-a-camp-grnoida-news-c-23-1-lko1064-108351-2026-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: जिम्स के शिविर में 60 लोगों की स्वास्थ्य और कैंसर स्क्रीनिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: जिम्स के शिविर में 60 लोगों की स्वास्थ्य और कैंसर स्क्रीनिंग
विज्ञापन
- जांच में दो मरीजों में डायबिटीज, चार में ल्यूकोप्लेकिया की पुष्टि, 5 जांच के लिए जिम्स रेफर
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने और गंभीर बीमारियों की समय रहते पहचान के उद्देश्य से राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान (जिम्स) की ओर से मंगलवार को चौगानपुर में कैंसर एवं हेल्थ स्क्रीनिंग शिविर लगाया गया। शिविर में कुल 60 लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई। इस दौरान विभिन्न बीमारियों की शुरुआती स्तर पर पहचान के साथ जरूरतमंद मरीजों को आगे की जांच और उपचार के लिए उचित सलाह दी गई।
स्वास्थ्य जांच के दौरान नौ लोगों का रैंडम ब्लड शुगर (आरबीएस) टेस्ट किया गया। इनमें दो मरीजों में डायबिटीज की पुष्टि हुई। उन्हें चिकित्सकीय परामर्श के साथ नियमित फॉलोअप की सलाह दी गई। शिविर में कैंसर स्क्रीनिंग पर भी विशेष जोर रहा। मुंह की जांच के दौरान चार मरीजों में ल्यूकोप्लेकिया पाया गया। चिकित्सकों ने उन्हें आगे की जांच और नियमित फॉलोअप कराने की सलाह दी। वहीं, एक महिला में मास्टलगिया (स्तन में दर्द) की समस्या सामने आई हैं। वहीं, सर्वाइकल कैंसर की स्क्रीनिंग के लिए तीन महिलाओं के पैप स्मीयर टेस्ट किए गए। रिपोर्ट और चिकित्सकीय आवश्यकता के आधार पर उन्हें आगे की जांच एवं उपचार की सलाह दी गई हैं। जिम्स के निदेशक डॉ. ब्रिगेडियर राकेश कुमार गुप्ता ने बताया कि शिविर के दौरान गंभीर लक्षण या विशेषज्ञ परामर्श की जरूरत वाले पांच मरीजों को बेहतर जांच और उपचार के लिए जिम्स के लिए रेफर किया गया। चिकित्सकों ने लोगों को नियमित स्वास्थ्य जांच कराने और बीमारी के शुरुआती लक्षणों को नजरअंदाज न करने की सलाह दी।