फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Gujarat businessman failed to send oil tanker after taking advance payment.

Noida News: एडवांस लेकर गुजरात के कारोबारी ने नहीं भेजा तेल का टैंकर

Sat, 20 Jun 2026 08:29 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2026 08:29 PM IST
विज्ञापन
Gujarat businessman failed to send oil tanker after taking advance payment.
एडवांस लेकर गुजरात के कारोबारी ने नहीं भेजा तेल का टैंकर
विज्ञापन

16 लाख की ठगी, नोएडा के कारोबारी की शिकायत पर कोतवाली फेज-2 में प्राथमिकी दर्ज
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। शहर के एक कारोबारी से तेल का टैंकर उपलब्ध कराने के नाम पर 16 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। आरोप है कि गुजरात की एक फर्म ने एडवांस रकम लेने के बाद न तो माल भेजा और न ही शेष रकम वापस की। कोतवाली फेज-2 पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है।

सेक्टर-93 स्थित ग्रैंड ओमेक्स सोसाइटी निवासी जैपाल सिंह जेपी इंटरप्राइजेज के नाम से तेल का कारोबार करते हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि मार्च में उनकी बातचीत गुजरात की आरपी ट्रेडलिंक फर्म और उसके संचालक रमेश पिराजी गुगरवाल से हुई थी। रमेश ने खुद को डिस्टिलेट ऑयल सप्लायर बताते हुए कम कीमत पर तेल का टैंकर उपलब्ध कराने का भरोसा दिया। आरोप है कि भरोसा दिलाने के लिए आरोपी ने व्हाट्सएप पर माल से लदे टैंकर के वीडियो भी भेजे। साथ ही कहा कि भुगतान मिलते ही ई-वे बिल और इनवाइस जारी कर तीन दिन के भीतर माल भेज दिया जाएगा। रमेश ने 13 मार्च को एक टैंकर तेल का ऑर्डर लिया, जिसके बाद जैपाल सिंह ने दो किस्तों में करीब 18 लाख रुपये उसके बताए खाते में ट्रांसफर कर दिए। पीड़ित का कहना है कि कई दिन बीत जाने के बाद भी न तो पेंट का टैंकर भेजा गया और न ही कोई इनवाइस उपलब्ध कराई गई। लगातार दबाव बनाने पर आरोपी ने पांच अप्रैल को दो लाख रुपये लौटा दिए लेकिन शेष 16 लाख रुपये वापस नहीं किए। रकम मांगने पर आरोपी ने कथित तौर पर धमकी देना भी शुरू कर दिया। इसके बाद कारोबारी ने फेज-दो थाने में शिकायत दर्ज कराई। एसीपी दीक्षा सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। लेनदेन से जुड़े दस्तावेजों और बैंक खातों की जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed