{"_id":"6ae9eca0397ba41507027023","slug":"gsfd-grnoida-news-c-1-noi1095-4902449-2026-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: मस्जिद के पास कमरे में मिले अवैध पटाखे, दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: मस्जिद के पास कमरे में मिले अवैध पटाखे, दो गिरफ्तार
विज्ञापन
- बिक्री के लिए जमा किए थे 16 तरह के 240 पैकेट, फेज-2 थाना पुलिस ने की कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
नोएडा। फेज-2 थाना पुलिस ने अवैध रूप से पटाखे जमा करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 16 तरह के पटाखों के 240 पैकेट बरामद किए हैं। आरोप है कि दोनों सस्ते दामों पर पटाखे खरीदकर महंगे दामों पर बेचने की तैयारी में थे। पुलिस ने पटाखों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
थाना प्रभारी राघवेंद्र के अनुसार, सोमवार को पुलिस टीम सेक्टर-82 कट मंडी के पास चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि मक्की मस्जिद के पास बने कमरों की पहली मंजिल पर एक कमरे में बड़ी मात्रा में पटाखे रखे हुए हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर कमरे की तलाशी ली तो वहां 16 तरह के पटाखों के 240 पैकेट मिले। पुलिस ने मौके से दिल्ली के जैतपुर स्थित खड्डा कॉलोनी निवासी मोहम्मद वसीम (33) और गाजियाबाद के डासना निवासी आसिफ (27) को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, दोनों पटाखों को बिक्री के लिए जमा कर रहे थे। प्राथमिकी दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।