फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   gsfd

Noida News: निवेश कराने के नाम पर 3 लोगों के साथ 52 लाख रुपये की साइबर ठगी

Sun, 04 Oct 2026 08:46 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2026 08:46 PM IST
विज्ञापन
gsfd
-अलग-अलग बैंक खातों से रकम कराई ट्रांसफर, दर्ज कराई प्राथमिकी
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। ऑनलाइन प्लेटफार्म पर निवेश में अच्छा मुनाफा कमाने का झांसा देकर साइबर ठगों ने तीन लोगों से करीब 52 लाख रुपये ठग लिए। आरोपियों ने पहले तो निवेश और लाभ के स्क्रीनशॉट दिखाकर पीड़ितों का भरोसा जीत लिया। बाद में पीड़ितों से अलग-अलग बैंक खातों और यूपीआई आईडी में रकम ट्रांसफर करा ली। ठगी की जानकारी होने के बाद पीड़ितों ने साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई।

बिसरख क्षेत्र की आम्रपाली लेजर वैली सोसाइटी के रहने वाले कारोबारी अनिश शर्मा ने बताया कि 30 अप्रैल को व्हाट्सएप पर निधि नाम की महिला से उनकी बातचीत हुई थी। निधि ने शेयर बाजार में निवेश से मोटा मुनाफा होने का भरोसा जताया। शुरुआती चरण में निवेश किया तो डैशबोर्ड पर मुनाफा दिखने लगा। फिर निधि ने अनुराग नाम के व्यक्ति से बातचीत कराई। आरोप है कि दोनों ने अधिक रकम लगाने पर ज्यादा मुनाफे का लालच दिया। 30 अप्रैल से एक जुलाई के बीच अनिश ने 28 बार में कुल 29.61 लाख रुपये ले लिए। जब रकम निकालने का प्रयास किया तो संपर्क तोड़ लिया। इसी तरह दादरी निवासी हरेश बिहारी जोहरी ने 11. 36 लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी की शिकायत दी है। आरोप है कि जालसाजों ने पहचान छिपाकर उनसे रकम ट्रांसफर करा ली। वहीं, सेक्टर-76 निवासी आनंद कुमार सिंह से 11.11 लाख रुपये की ठगी होने में शिकायत दी है। एसीपी साइबर क्राइम विवेक रंजन राय ने बताया प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed