फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   gsdfg

Noida News: खतरे की अनदेखी, बिजली के खुले तार से गई कुत्ते की जान

Wed, 06 May 2026 05:59 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2026 05:59 PM IST
विज्ञापन
gsdfg
फोटो...
विज्ञापन

- गौड़ यमुना सिटी सोसाइटी के 2 पार्क व्यू में हाई वोल्टेज तार की चपेट में आने से गई जान
संवाद न्यूज एजेंसी

यमुना सिटी। गौड़ यमुना सिटी सोसाइटी के 2 पार्क व्यू क्षेत्र में मंगलवार रात एक कुत्ता हाई वोल्टेज तारों की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद सोसाइटी के निवासियों में डर और नाराजगी का माहौल है। निवासियों का आरोप है कि सोसाइटी के कई हिस्सों में खुलेआम बिजली की तारें पड़ी हुई हैं, जो कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकती हैं। लोगों का कहना है कि खुले तार की चपेट में सोसाइटी निवासी या बच्चे भी इसकी चपेट में आ सकते थे, ऐसे में उनकी भी जान जा सकती थी। स्थानीय निवासियों ने प्रशासन और सोसाइटी प्रबंधन से मांग की है कि जल्द से जल्द खुले तारों को हटाकर सुरक्षित व्यवस्था की जाए।
सोसाइटी के 2 पार्क व्यू में जगह-जगह खुले बिजली की तारे पड़ी हुई हैं, जो कभी भी बड़े हादसे को न्योता दे सकती हैं। बीती रात एक कुत्ते की जान चली गई।
विज्ञापन

-संदीप कुमार

हम सभी निवासी डरे हुए हैं। आज एक मासूम जानवर की जान गई है। इसकी चपेट में कोई निवासी भी आ सकता है। इसलिए हम चाहते हैं कि इस समस्या का तुरंत समाधान किया जाए। -शिव कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन


दुर्घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे, मगर जानवर को बचाया नहीं जा सका। गनीमत रही की वहा कोई बच्चा नहीं था। इस घटना की सबसे बड़ी वजह सोसाइटी मेंटिनेस टीम की लापरवाही है। -संजीव राठाैर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed