फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   greater noida teenager who left home after father abuse found dead after 5 days

ग्रेटर नोएडा: पिता की डांट से नाराज होकर घर से चला गया था किशोर, पांच दिन बाद मिला शव

Fri, 20 Aug 2021 05:16 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Fri, 20 Aug 2021 05:16 PM IST
सार

बादलपुर क्षेत्र के दुरयाई में ओमवीर परिवार के साथ रहता है। 13 अगस्त को ओमवीर के बेटे रजत की बहन से कहासुनी हो रही थी। इस पर ओमवीर ने रजत को डांट दिया। नाराज होकर वह घर से निकल गया।

विज्ञापन
greater noida teenager who left home after father abuse found dead after 5 days
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दादरी के दुरयाई गांव में पिता के डांट से नाराज होकर पांच दिन पहले घर से निकले किशोर (14) का शव मिला है। बुधवार शाम को घर के पास स्थित ज्वार के खेत से किशोर के शव बरामद हुआ। शव के पास ही तमंचा रखा हुआ था। पुलिस ने किशोर के आत्महत्या की आशंका जताई है। हालांकि यह भी कहा है कि पोस्टमार्टम के बाद ही मौत की असली वजह का पता चल पाएगा। 

विज्ञापन


बादलपुर क्षेत्र के दुरयाई में ओमवीर परिवार के साथ रहता है। 13 अगस्त को ओमवीर के बेटे रजत की बहन से कहासुनी हो रही थी। इस पर ओमवीर ने रजत को डांट दिया। नाराज होकर वह घर से निकल गया। देर शाम तक रजत के घर नहीं लौटने पर परिजनों को चिंता हुई। उन्होंने उसकी तलाश शुरू कर दी। काफी खोजबीन के बाद भी पता नहीं चलने पर परिजनों ने कोतवाली में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करा दी। 
विज्ञापन


बुधवार शाम को घर के पास स्थित ज्वार के खेत से बदबू आने पर आसपास के लोग वहां पहुंचे। खेत में रजत का शव देख उन्होंने इसकी सूचना पुलिस और परिजनों को दी। पुलिस ने मौके से तमंचा बरामद कर पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।  पुलिस ने पिता के डांटने से नाराज होकर गोली मारकर आत्महत्या की आशंका जताई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed