फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Greater Noida News Youth commits suicide by hanging himself from fan in Gaur City Society

Greater Noida: युवती से झगड़ा होने के बाद युवक ने पखें से लटककर की आत्महत्या, सह सहमति में साथ रह रहे थे दोनों

Tue, 09 Apr 2024 01:36 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 09 Apr 2024 01:36 AM IST
सार

गौर सिटी सोसाइटी की पांचवी एवेन्यू में जे टावर के फ्लैट नंबर 581 में रहने वाले प्रशांत पांडे एक युवती के साथ सह सहमति में रहते थे। पुलिस ने बताया कि सोमवार सुबह प्रशांत का युवती से झगड़ा हुआ था। जिसके बाद उसने आत्महत्या कर ली। 

विज्ञापन
Greater Noida News Youth commits suicide by hanging himself from fan in Gaur City Society
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्रेटर नोएडा के थाना बिसरख क्षेत्र के गौर सिटी सोसाइटी में सह सहमति में रहने वाले एक युवक में सोमवार को पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली। गौर सिटी सोसाइटी की पांचवी एवेन्यू में जे टावर के फ्लैट नंबर 581 में रहने वाले प्रशांत पांडे एक युवती के साथ सह सहमति में रहते थे। 

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि सोमवार सुबह प्रशांत का युवती से झगड़ा हुआ था। सोसाइटी के सुरक्षा गार्ड कहते हैं कि उनके साथ रह रही युवती यह कह कर गई थी कि प्रशांत पांडे जान देने की धमकी दे रहा है लेकिन इस बात को गंभीरता से नहीं लिया गया। सोमवार की देर रात लोगों को जानकारी हुई की प्रशांत ने आत्महत्या कर ली है। 
विज्ञापन


सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। थाना बिसरख के प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि प्रशांत पांडे एक निजी फैक्ट्री में काम करते थे। दो महीने पहले ही सोसाइटी में किराए पर फ्लैट लिया था। फ्लैट का दरवाजा अंदर से बंद था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed