फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Greater Noida News High speed tractor hits bike, one student dies

Greater Noida: रील बनाने के दौरान तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने मारी बाइक को टक्कर, एक छात्र की मौत, दूसरा घायल

Thu, 20 Feb 2025 02:30 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा Published by: विजय पुंडीर Updated Thu, 20 Feb 2025 02:30 PM IST
सार

मृतक छात्र ललित के पिता सुंदर पाल ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उनका बेटा ललित और उसका साथी मुनेश, झाझर स्थित हाई स्कूल से परीक्षा प्रवेश पत्र लेने के लिए बाइक से निकले थे। जैसे ही वे गांव से बाहर पहुंचे, तभी गांव के ही कुछ युवक दो ट्रैक्टरों से स्टंट करते हुए वीडियो बना रहे थे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने ललित और मुनेश की बाइक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।

विज्ञापन
Greater Noida News High speed tractor hits bike, one student dies
रील बनाने के दौरान तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने मारी बाइक को टक्कर, एक छात्र की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोशल मीडिया पर रील बनाने के जुनून ने एक छात्र की जान ले ली और दूसरा छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना कोतवाली क्षेत्र के महमदपुर जादों गांव के पास की है, जहां तेज रफ्तार ट्रैक्टर से स्टंट के दौरान एक बाइक को टक्कर मार दी गई। हादसे में दसवीं कक्षा के छात्र ललित (18) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी मुनेश गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर ट्रैक्टर को अपने कब्जे में ले लिया है और आरोपी चालक की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन


महमदपुर जादों गांव के ही रहने वाले मृतक छात्र ललित के पिता सुंदर पाल ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उनका बेटा ललित और उसका साथी मुनेश, झाझर स्थित हाई स्कूल से परीक्षा प्रवेश पत्र लेने के लिए बाइक से निकले थे। जैसे ही वे गांव से बाहर पहुंचे, तभी गांव के ही कुछ युवक दो ट्रैक्टरों से स्टंट करते हुए वीडियो बना रहे थे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने ललित और मुनेश की बाइक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ललित की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मुनेश गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और घायल को अस्पताल पहुंचाया।

विज्ञापन

गंभीर घायल छात्र का इलाज जारी
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल छात्र को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए उसे बुलंदशहर के बड़े अस्पताल के लिए रेफर कर दिया, जहां उसका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार, मुनेश की हालत नाजुक बनी हुई है। आरोप है गांव महमदपुर निवासी दो युवक अपने ट्रैक्टर टोचन कर स्टंट करते हुए वीडियो बना रहे थे। जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रहा है। इसी दौरान एक ट्रैक्टर अचानक चालक के नियंत्रण से बाहर हो गया और हाईस्कूल छात्र ललित की बाइक में पीछे से टक्कर मार दी जिससे छात्र की मौत हो गई। स्थानीय लोगों के मुताबिक, ट्रैक्टर चालक युवक सोशल मीडिया पर रील बनाने के लिए तेज रफ्तार ट्रैक्टर चला रहे थे और स्टंट कर रहे थे। वीडियो बनाने के दौरान उन्होंने तेज रफ्तार में बाइक को टक्कर मार दी। घटना के बाद आरोपी युवक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मृतक छात्र ललित के पिता सुंदर पाल की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। ट्रैक्टर को जब्त कर लिया गया है और आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

सोशल मीडिया पर स्टंटबाजी बनी जानलेवा
इस घटना ने एक बार फिर साबित कर दिया कि सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए किए गए खतरनाक स्टंट जानलेवा साबित हो सकते हैं। ट्रैफिक पुलिस ने अपील की है कि लोग इस तरह की गतिविधियों से बचें और सुरक्षित तरीके से वाहन चलाएं। 

गांव में शोक की लहर, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
इस दर्दनाक हादसे के बाद गांव में शोक का माहौल है। मृतक ललित के घर पर कोहराम मचा हुआ है। परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। पिता सुंदर पाल का कहना है कि उनका बेटा परीक्षा देने की तैयारी कर रहा था, लेकिन स्टंटबाजी के चक्कर में उसकी जान चली गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed