ग्रेटर नोएडा: 22 बिल्डरों व ग्रुप हाउसिंग से पानी के बिल के 63.41 करोड़ बकाये की होगी वसूली, ग्रेनो प्राधिकरण ने जारी की आरसी
वरिष्ठ प्रबंधक कपिल सिंह ने बताया कि ग्रेटर नोएडा में पानी के करीब 40 हजार कनेक्शन हैं। इनमें से अधिकतर उपभोक्ताओं पर पानी का बिल बाकी है। कई बकाएदारों ने कई वर्षों से पानी के बिल का भुगतान नहीं किया है। बिल जमा करने के लिए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने कई बार नोटिस जारी की।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने लंबे समय से पानी के बिल का भुगतान न करने वाले बड़े बकायेदारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। 22 बिल्डरों व ग्रुप हाउसिंग सोसाइटियों के खिलाफ प्राधिकरण ने वसूली पत्र (आरसी) जारी कर दी है। इन पर 63.41 करोड़ रुपये बकाया है। प्राधिकरण ने गौड़ संस, शारदा एजुकेशल ट्रस्ट, ओमेक्स, सुपरटेक आदि बिल्डर, ग्रुप हाउसिंग और संस्थाओं के आरसी पत्र राजस्व विभाग को सौंप दिए हैं।
वरिष्ठ प्रबंधक कपिल सिंह ने बताया कि ग्रेटर नोएडा में पानी के करीब 40 हजार कनेक्शन हैं। इनमें से अधिकतर उपभोक्ताओं पर पानी का बिल बाकी है। कई बकाएदारों ने कई वर्षों से पानी के बिल का भुगतान नहीं किया है। बिल जमा करने के लिए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने कई बार नोटिस जारी की। खासकर बड़े बकायेदारों को कई बार नोटिस भेजे जा चुके हैं, लेकिन उन पर कोई असर नहीं पड़ रहा। इसे देखते हुए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने बकाया बिल वसूलने के लिए कड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। सबसे पहले बिल्डरों व ग्रुप हाउसिंग सोसाइटियों से शुरुआत की है।
बड़े बकाएदारों की सूची
बिल्डर/सोसाइटी का नाम सेक्टर रकम (करोड़ में)
1. गौड़ संस प्रमोटर्स 16सी 2.46
2. यूपीपीसीएल पाली 1.12
3. शारदा एजुकेशनल ट्रस्ट केपी थ्री 1.12
4. प्रतीक सहकारी आवास समिति फाई थ्री 2.26
5. सैम इंडिया अभिमन्यु हाउसिंग 16बी 1.57
6. सुपरटेक लिमिटेड 16बी 1.63
7. एसोटेक ओमिनी कंसोर्टियम जीटा वन 1.51
8. यूनिटेक रिलायबल प्रोजेक्ट्स पाई टू 1.63
9. पार्श्वनाथ डेवलपर्स टाउ 1.66
10. यूनिटेक लिमिटेड पाई टू 1.70
11. सुपरटेक कंस्ट्रक्शन ओमीक्रॉन वन 2.07
12. पूर्वांचल कंस्ट्रक्शन पाई टू 2.01
13. यूपी टाउनशिप ओमीक्रॉन थ्री 2.34
14. सुपरटेक लिमिटेड 16बी 2.69
15. यूनिटेक लिमिटेड पाई टू 3.47
16. ओमेक्स कंस्ट्रक्शन ओमेगा टू 17.46
17. गौड़ संस हाईटेक इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर-4 5.15
18. ला रेजीडेंसिया डेवलपर्स टेकजोन-4 1.17
19. सुपरटेक लिमिटेड सेक्टर- 1 2.12
20. यूनिटेक लिमिटेड पाई टू 4.27
21. एनटीपीसी सहकारी आवास समिति चाई टू 2.00
22. एनएसजी सहकारी आवास समिति चाई टू 1.93
एक मुश्त जमा करें पानी का बिल, मिलेगी छूट
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने पानी के बकाएदारों के लिए एकमुश्त समाधान योजना लागू की है। इसके अंतर्गत 31 मार्च 2022 तक की बकाया धनराशि को 30 जून तक एकमुश्त जमा करने पर ब्याज की रकम पर 40 फीसदी छूट मिलेगी। इसी तरह एक जुलाई से 31 जुलाई तक एकमुश्त भुगतान करने पर ब्याज की रकम में 30 फीसदी, एक अगस्त से 31 अगस्त तक जमा करने पर ब्याज की रकम में 20 फीसदी और एक सितंबर से 30 सितंबर तक एकमुश्त भुगतान करने पर ब्याज की रकम में 10 फीसदी छूट मिलेगी। सभी बकाएदार एकमुश्त समाधान योजना के अंतर्गत बकाया धनराशि का ऑनलाइन भुगतान कर सकते हैं।
ग्रेनो प्राधिकरण व मेरठ मंडल के कमिश्नर सुरेंद्र सिंह ने कहा कि ग्रेटर नोएडावासियों तक पानी पहुंचाने के लिए प्राधिकरण इंफ्रास्ट्रक्चर पर भारी-भरकम धनराशि खर्च करता है। मौजूदा समय में पानी के बकाया भुगतान के लिए एकमुश्त समाधान योजना भी चल रही है। ऐसे में बकाया बिल जमा न करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।