{"_id":"6942faa5b979a044060ebff4","slug":"grap-4-rules-are-not-being-followed-garbage-is-being-burnt-at-intersections-noida-news-c-24-1-pal1006-120151-2025-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: ग्रैप-4 के नियमों का नहीं हो रहा पालन, चौराहों पर जलाया जा रहा कूड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: ग्रैप-4 के नियमों का नहीं हो रहा पालन, चौराहों पर जलाया जा रहा कूड़ा
विज्ञापन
-शहर में जगह-जगह बिना मानकों के चल रहा निर्माण काम, जिम्मेदार मौन
संवाद न्यूज एजेंसी
हथीन। प्रदूषण रोकने के लिए दिल्ली-एनसीआर में ग्रैप-4 लगाया गया है। इसके बावजूद शहर में निर्माण कार्य बदस्तूर जारी हैं। शहर में कई स्थानों पर कूड़े को जलाया जा रहा है। सरकारी विभागों में ही खुले में निर्माण कार्य हो रहा है। अधिकारी केवल कागजों में ही प्रदूषण रोकने में लगे हैं।
ग्रैप-4 के तहत कार्रवाई करने की बजाय नियमों को सरेआम मखौल उड़ाया जा रहा है। अधिकारी कार्यालयों से निचले अधिकारियों को आदेश जारी करते तक अपनी जिम्मेदारी पूरी कर रहे हैं। प्रदूषण खतरनाक स्तर पर है। नगर पालिका और प्रदूषण विभाग की तरफ से हथीन शहर में वायु प्रदूषण को रोकने के लिए कोई कार्रवाई नहीं की गई है। लोक निर्माण विश्राम गृह के सामने महाराणा प्रताप चौक के पास खुलेआम चौराहे पर कूड़ा जलाया जा रहा है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
सरकारी विभाग भी करवा रहे निर्माण--
शहर के अलग-अलग विभागों में निर्माण कार्य जारी है। नगर पालिका द्वारा मुख्यमंत्री की घोषणाओं से स्वीकृत लाइब्रेरी एवं सामुदायिक केंद्रों का निर्माण अभी भी जारी है। इसके अलावा शहर में मुख्य मार्गों व कॉलोनियों में मकान, दुकान निर्माण कार्य सरेआम चल रहे हैं, जिनको रोकने वाला कोई नहीं है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
शहर में चल रही भट्ठियां--
शहर में हर मार्ग पर छोटी-छोटी भट्ठियां चल रही हैं। शहर के चौक-चौराहों पर मूंगफली गर्म करके बेचने वाले भट्ठियां लगाकर बैठे हुए हैं, जिनसे पूरा दिन धुआं निकलता रहता है। इसी प्रकार से कई ढाबा संचालक भी भट्ठियों पर भी रोटियां बनाने का काम कर रहे हैं।
-- -- -- -- -- -- -
वर्जन
ग्रैप-चार की पाबंदियों को लागू कराने के उपाय किए जा रहे हैं। सीएम घोषणा के जो काम हो रहे हैं। काम कराने वाली एजेंसियों को सूचित किया जाएगा। ग्रैप चार का जहां भी उल्लंघन पाया जाएगा, उन्हें नोटिस दिया जाएगा। चालान काटे जाएंगे।
देवेंद्र कुमार, सचिव, नगर पालिका
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
हथीन। प्रदूषण रोकने के लिए दिल्ली-एनसीआर में ग्रैप-4 लगाया गया है। इसके बावजूद शहर में निर्माण कार्य बदस्तूर जारी हैं। शहर में कई स्थानों पर कूड़े को जलाया जा रहा है। सरकारी विभागों में ही खुले में निर्माण कार्य हो रहा है। अधिकारी केवल कागजों में ही प्रदूषण रोकने में लगे हैं।
ग्रैप-4 के तहत कार्रवाई करने की बजाय नियमों को सरेआम मखौल उड़ाया जा रहा है। अधिकारी कार्यालयों से निचले अधिकारियों को आदेश जारी करते तक अपनी जिम्मेदारी पूरी कर रहे हैं। प्रदूषण खतरनाक स्तर पर है। नगर पालिका और प्रदूषण विभाग की तरफ से हथीन शहर में वायु प्रदूषण को रोकने के लिए कोई कार्रवाई नहीं की गई है। लोक निर्माण विश्राम गृह के सामने महाराणा प्रताप चौक के पास खुलेआम चौराहे पर कूड़ा जलाया जा रहा है।
विज्ञापन
सरकारी विभाग भी करवा रहे निर्माण
शहर के अलग-अलग विभागों में निर्माण कार्य जारी है। नगर पालिका द्वारा मुख्यमंत्री की घोषणाओं से स्वीकृत लाइब्रेरी एवं सामुदायिक केंद्रों का निर्माण अभी भी जारी है। इसके अलावा शहर में मुख्य मार्गों व कॉलोनियों में मकान, दुकान निर्माण कार्य सरेआम चल रहे हैं, जिनको रोकने वाला कोई नहीं है।
विज्ञापन
शहर में चल रही भट्ठियां