{"_id":"61a7b6ca92f8ed20eb38b15d","slug":"government-will-give-50-thousand-to-the-families-of-those-who-lost-their-lives-from-corona-noida-news-noi618939186","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को सरकार देगी 50 हजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को सरकार देगी 50 हजार
विज्ञापन
नोएडा। कोरोना से जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को प्रदेश सरकार अब 50-50 हजार रुपये की अनुग्रह राशि देगी। शासन ने इसके लिए आदेश जारी कर दिए हैं। जिलाधिकारी सुहास एलवाई के निर्देश पर कोविड-19 पीड़ितों की सहायता के लिए आवेदन पत्र प्राप्ति सेल का गठन भी कर दिया गया है। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व वंदिता श्रीवास्तव ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि गठित किए गए आवेदन पत्र प्राप्ति सेल में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व के अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा अधिकारी, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, एचओडी मेडिसन विभाग और जिम्स (मेडिसिन और विषय विशेषज्ञ) सदस्य के रूप में नामित किए गए हैं। प्रदेश में पंचायत निर्वाचन ड्यूटी में लगे कर्मियों की कोरोना से मौत की स्थिति प्रति व्यक्ति 30 लाख रुपये और कोरोना की रोकथाम में लगे कर्मियों को मौत की स्थिति में प्रति व्यक्ति 50 लाख रुपये दिए जा चुके हैं, इसलिए इस श्रेणी के परिवार को 50 हजार रुपये नहीं मिलेंगे।
उन्होंने जन सामान्य से अपील की है कि कोरोना से मरने वाले लोगों के परिजनों की ओर से 50 हजार रुपये प्रति व्यक्ति अनुग्रह सहायता लेने के लिए परिजनों को दस्तावेज जमा कराने होंगे। इसमें आरटी पीसीआर/एंटीजन रिपोर्ट, सीटी स्कैन की वह रिपोर्ट जिससे कोरोना का पता चलता हो, मृत्यु प्रमाण पत्र की फोटो कॉपी, मृतक व आवेदक दोनों का आधार कार्ड, उत्तराधिकारी होने के साक्ष्य के साथ ही आवेदक के बैंक खाते के विवरण की फोटो कॉपी लगानी होगी। आवेदक किसी भी कार्य दिवस में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व, कलक्ट्रेट गौतम बुद्ध नगर, कोविड-19 के लिए सहायता आवेदन पत्र प्राप्ति सेल कक्ष संख्या 205 में जमा करा सकते हैं। प्रत्येक आवेदन लेने के साथ ही उसकी रसीद भी दी जाएगी।
विज्ञापन
विदेशों से लौटे 67 लोगों की तलाश तेज
कोरोना का नया वैरिएंट ओमिक्रॉन दुनिया भर में तेजी से फैल रहा है। 23 देशों में इसके मरीज मिलने से देश के अलग-अलग राज्य भी अलर्ट हो गए हैं। बुधवार को शासन की ओर से ऐसे 67 लोगों की सूची जिला स्वास्थ्य विभाग को मिली है, जो हाल ही में विदेशों से लौटकर नोएडा और ग्रेटर नोएडा में आए हैं। इनकी तलाश के लिए 86 रैपिड रिस्पांस टीमें (आरआरटी) बनाई गई हैं। इन लोगों के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे जाएंगे।
दिल्ली से सटा होने के कारण नोएडा को बेहद संवेदनशील श्रेणी में रखा गया है। जनपद में मैराथन बैठकों का दौर शुरू हो गया है। बुधवार शाम को अतिरिक्त मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने वीडियो कांफ्रेंसिंग से अधिकारियों की बैठक ली और कोरोना से निपटने की पुख्ता तैयारियों की समीक्षा की। मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. सुनील कुमार शर्मा ने बताया कि विदेशों से जनपद में आने वाले नागरिकों की आरटी-पीसीआर जांच की जाएगी। एक बार जांच के आठ दिन बाद दोबारा जांच होगी। जिन 67 लोगों की सूची शासन से मिली है, वे 15 दिन के अंतराल में अलग-अलग देशों से नोएडा और ग्रेटर नोएडा आए हैं। कांटेक्ट ट्रेसिंग कर जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
कोरोना से तीन संक्रमित
जिले में कोरोना के तीन नए मरीजों की पुष्टि स्वास्थ्य विभाग ने की है। बुधवार को जारी रिपोर्ट में 24 घंटे में स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या शून्य रही, जबकि सक्रिय मामले बढ़कर 11 हो गए हैं। सक्रिय मामलों में जिला प्रदेश में दूसरे और 16 सक्रिय मामलों के साथ लखनऊ पहले स्थान पर है। अब तक 62941 लोग कोरोना से स्वस्थ हो चुके हैं।