{"_id":"6249fe4178ea7e79161d3f7a","slug":"goods-and-machines-worth-lakhs-stolen-from-the-site-of-the-eastern-dedicated-freight-corridor-noida-news-noi6408132116","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर की साइट से लाखों का माल-मशीन चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर की साइट से लाखों का माल-मशीन चोरी
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। ईस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर (ईडीएफसी) की निर्माणाधीन साइट से लाखों का माल और मशीन चोरी कर ली गईं। घटना तीन फरवरी की है। साइट के सुरक्षा अधिकारी द्वारा आरटीआई मांगने के बाद मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की गई तब केस दर्ज किया गया है। सुरक्षा अधिकारी का कहना है कि इससे दो माह पहले हथियारबंद बदमाशों ने सुरक्षाकर्मी को घायल कर लूट की वारदात की थी, लेकिन मामला चोरी में दर्ज किया गया था।
कासना थाने में दर्ज एफआईआर में भारत सरकार के प्रोजक्ट ईडीएफसी की निर्माणाधीन साइट के सुरक्षा अधिकारी अखिलेश मिश्रा ने बताया कि खुर्जा से दादरी तक कॉरिडोर का काम चल रहा है। जमालपुर और चीरसी गांव के बीच तीन फरवरी की रात को चोरों ने वेल्डिंग मशीन, इंच कटिंग मशीन, हैंड ग्राइंडर, ड्रिल स्टैंड आदि सामान चोरी कर लिया। साइट पर फैलाए गए ट्रांसफर के मोबीऑयल की कीमत लगभग 1.75 लाख रुपये है। इसकी शिकायत थाने में दी गई। सुरक्षा अधिकारी का आरोप है कि रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए कई चक्कर लगाए गए। वहीं, कार्रवाई न करने पर आरटीआई से भी सूचना मांगी गई। इसके बाद मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की गई, तब जाकर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
वारदात के बाद बंद रहता है निर्माण कार्य
सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि इससे पहले दो दिसंबर की रात बदमाश साइट पर पहुंचे थे। बदमाशों ने साइट पर तैनात सुरक्षाकर्मियों को बंधक बना लिया और हमला कर लाखों का सामान लूटकर फरार हो गए। हमले में सुरक्षाकर्मी गंभीर रूप से घायल हुआ था। इस मामले में भी काफी प्रयास के बाद चोरी की रिपोर्ट दर्ज की गई थी। दोनों वारदात के बाद सामान न होने के कारण भारत सरकार के महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट का काम बंद रहा था।