फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   girls student hear problem as station inchrge

बाल दिवस--थानेदार

Sat, 21 Nov 2020 12:04 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 21 Nov 2020 12:04 AM IST
विज्ञापन
girls student hear problem as station inchrge
थाने की कमान संभाल स्कूली छात्राओं ने सुनी फरियाद
विज्ञापन

नोएडा। विश्व बाल दिवस पर जिले के सभी थानों में शुक्रवार को स्कूली छात्राओं को एक दिन का थानेदार बनाया गया। एक दिन का थानेदार बनकर बच्चे काफी खुश नजर आए। इस दौरान उन्होंने फरियादियों की समस्याएं भी सुनीं। साथ ही कई लोगों की समस्याओं का समाधान भी किया। यूनिसेफ एवं पुलिस विभाग उत्तर प्रदेश के संयुक्त तत्वाधान में उत्तर प्रदेश सरकार के महत्वाकांक्षी कार्यक्रम मिशन शक्ति के तहत शुक्रवार को जनपद के शहरी व देहात क्षेत्र के थानों में स्कूली बच्चों ने कमान संभाली। पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह ने बताया कि छात्राओं का हौसला बढ़ाने के लिए पहल की है। इन्हें चयनित कर थानेदार की कुर्सी पर बिठाया गया। पूरे कार्य दिवस पर बच्चियों ने थानेदार की जिम्मेदारी बखूबी निभाई। छात्राओं को पुलिस द्वारा की जाने वाली समस्त कार्यवाही के संबंध में जानकारी दी गई।

थानाध्यक्ष बनना चाहती हैं सलमा
कोतवाली सेक्टर-24 में छठी कक्षा की सलमा को एक दिन का थानाध्यक्ष बनने का मौका मिला। सलमा ने अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभाई। पहले उसे थानाध्यक्ष के कर्तव्यों व अधिकारों के बारे में बताया गया। थानाध्यक्ष प्रभात दीक्षित ने बताया कि कुछ दिन पहले उनकी सलमा व उसके पिता रौशन अली से मुलाकात हुई थी। उस वक्त सलमा से उसके पढ़ाई लिखाई और भविष्य के बारे में पूछा तो उसने बताया था कि वह पुलिस विभाग में जाना चाहती है। वह खासकर थानाध्यक्ष बनना चाहती है। इसके बाद विश्व बाल दिवस पर उसे एक दिन का थानाध्यक्ष बनने का मौका दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed