{"_id":"61436c1d8ebc3edacc1bd41d","slug":"girl-student-kidnapped-for-morning-walk-villagers-jammed-for-three-hours-noida-news-noi604968669","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुबह सैर के लिए निकली छात्रा अगवा, ग्रामीणों ने तीन घंटे लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुबह सैर के लिए निकली छात्रा अगवा, ग्रामीणों ने तीन घंटे लगाया जाम
विज्ञापन
दादरी। बादलपुर कोतवाली क्षेत्र के सादोपुर गांव में बृहस्पतिवार सुबह सैर के लिए निकली बीएससी की छात्रा का वैन सवार तीन बदमाशों ने अपहरण कर लिया। पीड़िता सादुल्लापुर रेलवे फाटक से सुबह पांच बजे तीन छोटे बहन-भाइयों के साथ दौड़ लगाकर लौट रही थी। बदमाशों ने वैन रोककर छोटी बहन को अगवा करने की कोशिश की तो बड़ी बहन ने बदमाशों से भिड़कर उसे छुड़ा लिया, लेकिन बदमाश बड़ी बहन को कार में खींचकर फरार हो गए।
वहीं, घटना की सूचना मिलते ही गुस्साए ग्रामीणों ने गाजियाबाद-बुलंदशहर राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम लगा दिया। दादरी विधायक तेजपाल नागर, विधान परिषद सदस्य श्रीचंद शर्मा व डीसीपी हरीश चंदर ने ग्रामीणों को आश्वासन देकर लगभग तीन घंटे बाद जाम खुलवाया। शाम को चार बजे फिर से गुस्साए ग्रामीणों ने एक घंटे तक कोतवाली का घेराव किया। यहां राज्यसभा सांसद सुरेंद्र नागर ने ग्रामीणों को समझाकर वापस भेजा। पुलिस ने दो दिन में छात्रा को बरामद कर बदमाशों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया है।
पुलिस के अनुसार, सादोपुर निवासी पूर्व जिला पंचायत सदस्य अजयपाल की पोती व पहलवान गुलाब सिंह की बेटी स्वाति बीएससी अंतिम वर्ष की छात्रा है। स्वाति नीट की तैयारी कर रही है। सुबह वह छोटी बहन खुशी भाई भानु और किट्टू के साथ सैर पर निकली थी। चारों सादुल्लापुर रेलवे फाटक तक दौड़ लगाकर वापस लौट रहे थे। पांच बजे एक वैन उनके पास आकर रुकी। तीन बदमाशों ने खुशी को अगवा करने का प्रयास किया। स्वाति बहन को बचाने के लिए बदमाशों से भिड़ गई और चंगुल से छुड़ा लिया, लेकिन बदमाशों ने स्वाति को जबरन वैन में खींच लिया।
विज्ञापन
छात्रा के अपहरण की सूचना पर आसपास के क्षेत्र में अफरातफरी मच गई और पुलिस पहुंच गई। सुबह लगभग साढ़े छह बजे बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने जीटी रोड पर जमा लगा दिया और हंगामा-प्रदर्शन कर छात्रा की बरामदगी की मांग की। ग्रामीणों ने नेताओं व अफसरों के आश्वासन पर सुबह साढ़े नौ बजे जाम खोला। इस दौरान अन्य पार्टियों के नेता भी मौके पर पहुंचे।
आगे दौड़ रहे थे भाई सबसे पीछे थी स्वाति
छोटे बहन-भाइयों ने बताया कि भानु और किट्टू दोनों बहनों से लगभग 40 मीटर आगे दौड़ते हुए निकल गए थे। जबकि स्वाति से इंटरमीडिएट की छात्रा खुशी कुछ आगे दौड़ रही थी। बदमाशों ने वैन खुशी के पास रोकी और कार में खींचने की कोशिश की। खुशी ने भी विरोध किया और बदमाशों से भिड़ गई तभी स्वाति दौड़कर उनके पास पहुंच गई। स्वाति ने खुशी को बदमाशों के चंगुल से छुड़ाया। हालांकि, इस प्रयास में खुशी के कपड़े भी फट गए। इसके बाद बदमाशों ने स्वाति को पकड़ लिया और अगवा कर ले गए। चालक को बच्चे नहीं देख पाए। अगवा करने वाले बदमाशों ने मास्क लगाए थे।
पुलिस ने खंगाले 70 सीसीटीवी फुटेज, एक और संदिग्ध कार दिखी
बदमाश वारदात के बाद अच्छेजा गांव की तरफ भागे। पुलिस की कई टीमें छात्रा की सकुशल बरामदगी और बदमाशों की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी हैं। बदमाशों की तलाश में आसपास के एरिया के लगभग 70 सीसीटीवी पुलिस ने खंगाले हैं। इनमें आरोपियों की वैन के अलावा एक संदिग्ध कार भी दिख रही है। पुलिस ने बदमाशों को तलाश करने के लिए गांव अच्छेजा, सादुल्लापुर, वैदपुरा, रेलवे फाटक समेत कई स्थानों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले हैं। इसके अलावा सर्विलांस, एसओजी, क्राइम ब्रांच और जिले के तेज तर्रार पुलिसकर्मियों की कई टीमें ताबड़तोड़ दबिश दे रही हैं।
पंच हैं दादा, विवादों का करते हैं फैसला
स्वाति के दादा अजयपाल सिंह अपने व आसपास के कुछ गांवों में होने वाले विवादों की पंचायत में पंच की भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कई बड़े विवाद पंचायत के माध्यम से निपटाए हैं। पुलिस वारदात की हर पहलु से जांच कर रही हैं। इसमें पंचायत में निपटाए गए विवादों के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है।

छात्रा के अपहरण मामले में शाम के समय थाना बादलपुर का घेराव करते ग्रामीण। संवाद- फोटो : Grnoida