Video: धीरेंद्र शास्त्री के दरबार में लड़की से बदसलूकी, बैरिकेड से फेंकने का वीडियो वायरल, लोगों में नाराजगी
वीडियो वायरल होने के बाद लोग तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने कहा कि आरोपी की पहचान की जा रही है। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विस्तार
बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री का दिल्ली से सटे यूपी के ग्रेटर नोएडा में दरबार लगा है। उनकी कथा में भारी भीड़ देखने को मिल रही है। हालांकि नोएडा में आयोजित इस कथा से जुड़े विवाद भी सामने आ रहे हैं। धीरेन्द्र शास्त्री की कथा से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल जिसमें एक लड़की को बैरिकेड के दूसरी तरफ उठाकर फेंका जा रहा है।
“अति सुंदरम्”
एक किशोरी को बैरिकेडिंग से ऐसे फेंका जा रहा है जैसे कूड़े की पोटली हो। धन्य हैं आचार्य धीरेंद्र शास्त्री, जिनकी नाक के नीचे उनके गुंडे ऐसा कुकृत्य कर रहे हैं। क्या गलती की होगी इस किशोरी ने, जो ऐसी सजा? अब कहाँ गए ठेकेदार? है कोई जवाब? शर्म करो @noidapolice pic.twitter.com/VqMRwyrZHz— SANJAY TRIPATHI (@sanjayjourno) July 12, 2023विज्ञापन
वायरल वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि धीरेंद्र शास्त्री मंच पर बैठे हुए हैं और इसी दौरान एक लड़की बैरिकेड को पार कर गई। यह देखते ही वहां खड़ा एक शख्स लड़की को उठाकर बैरिकेड के दूसरी तरफ फेंक दिया। इस दौरान वहीं मौके पर पुलिस कर्मी भी मौजूद रहे। वीडियो वायरल होने के बाद लोग तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने कहा कि आरोपी की पहचान की जा रही है। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।