हिंडन नदी में कूदी 19 साल की लड़की: संजना के छलांग लगाते ही युवक भी कूदा, घटना के पीछे सामने आ रही रही ये वजह
पुलिस के मुताबिक युवती की पहचान संजना पुत्री हरेन्द्र सिंह उम्र करीब 19 वर्ष, निवासी कुलेसरा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि शनिवार रात युवती हिंडन पुल पर पहुंची थी। इसी दौरान उसने नदी में छलांग लगा दी। युवती को नदी में कूदता देख उसे बचाने के लिए लड़का भी पानी में उतर गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक-3 थाना क्षेत्र के कुलेसरा गांव स्थित हिंडन नदी के पुल से शनिवार रात करीब नौ बजे 19 वर्षीय युवती ने नदी में छलांग लगा दी। उसे बचाने के लिए साथ मौजूद एक लड़का भी नदी में कूद गया। लड़का किसी तरह नदी से बाहर निकल आया, लेकिन युवती का देर रात तक कोई पता नहीं चल सका। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और एसडीआरएफ की टीम की मदद से नदी में युवती की तलाश शुरू कराई गई। देर तक चले सर्च ऑपरेशन के बावजूद युवती का सुराग नहीं मिला।
लड़का बाहर निकला, लड़की लापता
पुलिस के मुताबिक युवती की पहचान संजना पुत्री हरेन्द्र सिंह उम्र करीब 19 वर्ष, निवासी कुलेसरा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि शनिवार रात युवती हिंडन पुल पर पहुंची थी। इसी दौरान उसने नदी में छलांग लगा दी। युवती को नदी में कूदता देख उसे बचाने के लिए लड़का भी पानी में उतर गया। लड़का किसी तरह नदी से बाहर निकल आया, जबकि युवती तेज बहाव में बह गई। घटना के वक्त लड़की के परिजन भी मौके पर मौजूद थे।
एसडीआरएफ ने चलाया रेस्क्यू
घटना की जानकारी मिलते ही युवती के परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। देखते ही देखते घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। परिजनों ने पुलिस और प्रशासन से युवती की तलाश के लिए अभियान तेज कराने की मांग की। इसके बाद पुलिस ने एसडीआरएफ टीम को मौके पर बुलाया। टीम ने नदी में संभावित स्थानों पर सर्च ऑपरेशन चलाया और युवती की तलाश की।
शादी को लेकर नाराज थी युवती
परिजनों के मुताबिक युवती की शादी दूसरी जगह तय करने की बात को लेकर वह नाराज चल रही थी। इसी वजह से उसने यह कदम उठाया होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि पुलिस की ओर से अभी युवती के नदी में छलांग लगाने के कारण की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
सर्च ऑपरेशन जारी
पुलिस टीम घटनास्थल के आसपास भी जानकारी जुटा रही है। साथ ही नदी के आसपास के क्षेत्रों में भी युवती की तलाश की जा रही है। एसडीआरएफ के जवान संभावित स्थानों पर लगातार सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं।
पुलिस का बयान
मीडिया सेल प्रभारी उमेश नैथानी का कहना है कि युवती की तलाश के लिए आवश्यक प्रयास किए जा रहे हैं। घटना के संबंध में परिजनों और मौके पर मौजूद लोगों से भी जानकारी ली जा रही है। युवती के मिलने के बाद ही घटना के संबंध में स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी। मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.